Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

Ajay Devgan ने शुरू की “सन ऑफ़ सरदार 2” की शूटिंग, Sanjay Dutt फिल्म से बाहर

Son Of Sardaar 2: एक लंबे अरसे से अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ 2′ के शुरु होने की चर्चा थी और लीजिए अब उनके चाहने वालों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। आज 6 अगस्त को अजय देवगन ने यूके में ‘सन ऑफ सरदार 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। अजय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे सबसे पहले गुरुद्वारे में अरदास करते दिख रहे हैं। इसके बाद उनके बेटे और भांजे फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2 का क्लैपबोर्ड हाथ में लिए नज़र आते हैं। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर विजय कुमार अरोड़ा दिखते हैं और फिर ढोल पर थिरकते चंकी पांडे। साथ ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर देसी पंजाबी लुक में ढोल बजाती दिखाई पड़ती हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अजय ने लिखा है,’ प्रार्थना, आशीर्वाद और अमेजिंग टीम के साथ फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2′ का सफर शुरू।’ बता दें कि अश्विनी धीर के डायरेक्शन में बनी कॉमेडी प्रधान ‘सन ऑफ सरदार’ साल 2012 में रिलीज हुई थी जिसमें अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त की तिकड़ी थी। पर अब फिल्म के इस सीक्वेल में सोनाक्षी की जगह मृणाल ठाकुर को लीड एक्ट्रेस के तौर पर लिया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

सूत्रों के अनुसार संजय दत्त को फिल्म में इसलिए नहीं शामिल किया जा सका क्योंकि कानूनी अड़चनों के कारण उन्हें यूके का वीजा नहीं मिला है। इसलिए उनकी जगह रविकिशन को लिया गया है। बहरहाल 30 करोड़ की लागत से बनी ‘सन आफ सरदार ‘ ने उस समय 160 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी यानी फिल्म हिट रही थी। अब देखिए इसका पार्ट 2 क्या गुल खिलाता है।

Related posts

भोले बाबा सत्संग में मची भगदड़, करीब 23 लोगों की मौत।

Awaaz India TV

Pankaj Udhas Death Live Update: मशहूर गायक पंकज उदास का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Awaaz India TV

यूपी के मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े महिला के गले से चैल खींचकर भागने वाला लुटेरा गिरफ्तार।

Awaaz India TV

J&K Bus Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला।

Awaaz India TV

Maharashtra Monsoon Updates : महाराष्ट्र में बारिश ने दी दस्तक।

Awaaz India TV

1200 करोड़ से बनी सांसद भवन में छत से पानी टपकने पर Akhilesh Yadav ने पुरानी संसद को किया याद।

Awaaz India TV

Leave a Comment