Mohammed Siraj Victory Parade: T20 World Cup 2024 में शानदार जीत हासिल कर टीम इंडिया 4 जुलाई को बारबाडोस से भारत लौट आने के बाद इंडियन टीम के लिए शानदार विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया जो शानदार तरीके से सफल हुआ। विक्ट्री परेड के शानदार रात के बाद सभी खिलाडी अपने शहर और घर लौट गए, जहाँ उनका बड़े जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। वही पूरे हैदराबाद ने मोहम्मद सिराज के स्वागत में हैदरबाद के रास्तों पर सिराज की विक्ट्री परेड निकाली।
हैदराबाद में हुई मोहम्मद सिराज विक्ट्री परेड के कई वीडियोस सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे है। हैदराबाद की सड़को पर मोहम्मद सिराज ने फैंस के साथ दिल खोल कर “लहरा दो” गाना गया। आसमान में तिरंगा लहराया, भारत माता की जय के नारे भी लगे। स्वागत में फूलों की बरसात की गयी और लाइटिंग ने भी रात को शोभा बढ़ाई। अपने खिलाडी को करीब से देखने के लिए काफी सारे फैंस रास्तों पर उतर गए।
GOOSEBUMPS GUARANTEED…!!!
– Siraj singing Lehra Do with fans in Hyderabad, unreal welcome for Miyan. 🇮🇳 pic.twitter.com/AFwNSwSmrx
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 5, 2024