Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

BJD Chief Naveen Patnaik: Naveen Patnaik की 24 साल की सत्ता खत्म, किया Resign

BJD Chief Naveen Patnaik: राज्य विधानसभा और संसदीय चुनावों में भारी हार का सामना करने के बाद, ओडिशा के सीएम और BJD प्रमुख नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) के 24 साल के कार्यकाल का दि एंड हो गया। उन्होंने बुधवार को भुवनेश्वर में राजभवन में ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास (Raghubar Das) को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

बता दें कि 1997 से ओडिशा पर 24 साल तक लगातार शासन करने वाले बीजू जनता दल (BJD) को भाजपा से हार का सामना करना पड़ा। 147 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 78 सीटें हासिल कीं। BJD ने बहुमत के निशान 74 से काफी पीछे 51 सीटें और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 14 सीटें हासिल कीं। 2024 के लोकसभा चुनावों में भी भाजपा ने राज्य की 21 संसदीय सीटों में से 20 हासिल करके अच्छा प्रदर्शन किया, शेष एक सीट कांग्रेस ने जीती।

नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने अपने पिता, ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायक (Biju Patnaik) के नाम पर पार्टी BJD के माध्यम से राज्य की राजनीति में अप्रत्याशित रूप से प्रवेश किया था। उनकी राजनीतिक यात्रा 1998 के लोकसभा उपचुनाव में जीत के साथ शुरू हुई, जिसमें उन्होंने अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र अस्का का प्रतिनिधित्व किया। 2000 के विधानसभा चुनावों में BJD सफलता के बाद, भाजपा के साथ गठबंधन बनाकर और बहुमत हासिल करने के बाद, पटनायक ने मुख्यमंत्री की भूमिका संभालने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपना पद से छोड़ दिया था। तब से, वह सिक्किम के सीएम पवन कुमार चामलिंग (Pawan Kumar Chamling) के बाद दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री हैं।

Related posts

Online Gaming के चक्कर में 16 वर्षीय बालक ने 14वे मंजिल से लगायी छलांग।

Awaaz India TV

विपक्ष की महिला सदस्य पर भड़के Nitish Kumar कहा, ‘तुम एक महिला हो, तुम्हें कुछ नहीं पता’

Awaaz India TV

Mumbai की लोकल ट्रेन का जवाब नहीं, Eurorail से बेटर है–Tushar Kapoor

Awaaz India TV

जांच एजेंसियों के डर कांग्रेस पार्टी छोड़ने वालों पर दिग्विजय सिंह ने किया कटाक्ष, आखिरी सांस तक विचारधारा से डट के करेंगे काम ! 

Awaaz India TV

एससी,एसटी रिजर्वेशन में नये कानून के विरोध में आज हुए ‘भारत बंद’ की लेटेस्ट रिपोर्ट

Awaaz India TV

रौंगटे खड़े कर देने आ रही है स्त्री, “Stree 2” का Teaser हुआ रिलीज़।

Awaaz India TV

Leave a Comment