Awaaz India TV
Uncategorized

Ayodhya Ram Mandir: आज से एक घंटे के लिए हर दिन बंद होंगे रामलला के कपाट, पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने दी जानकारी

श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दोपहर एक घंटे के लिए राम मंदिर के कपाट बंद रखने का फैसला लिया है. राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के अनुसार रामलला शुक्रवार से दोपहर में एक घंटे का विश्राम करेंगे. दरअसल प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद मंदिर में आने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन का समय सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक बढ़ा दिया है.


आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि श्री रामलला पांच साल के बाल स्वरूप में हैं, इसलिए बाल देवता को कुछ आराम देने के लिए ट्रस्ट ने फैसला किया है कि मंदिर के कपाट अपराह्न में एक घंटे तक बंद कर दिए जाएंगे.’’ उन्होंने बताया कि मंदिर अपराह्न साढ़े 12 बजे से अपराह्न एक बजकर 30 मिनट तक बंद रहेगा. प्रतिष्ठा समारोह से पहले रामलला के दर्शन का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक था, जिसमें अपराह्न 1:30 से 3:30 तक दो घंटे दर्शन बंद रहते थे.


ग़ौरतलब है कि आचार्य सत्येंद्र दास राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी हैं और वह बचपन से ही अयोध्या में रहे हैं. वह करीब 32 साल से रामलला मंदिर से जुड़े हुए हैं और आचार्य सत्येंद्र दास साल 1992 में हुए बाबरी विध्वंस से पहले से भगवान राम की पूजा अर्चना कर रहे हैं. इसलिए वह अब भी राम मंदिर के मुख्य पुजारी हैं. तो वहीं हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर पर एक स्मारक सिक्का जारी किया है.


हाल ही में यूपी की योगी सरकार की कैबिनेट ने अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए थे. इसके साथ ही बाकी दलों के नेता भी मौजूद रहे थे, लेकिन सपा विधायक इस दौरान अयोध्या नहीं आए थे. सपा नेताओं का कहना था कि जब हमें भगवान बलाएंगे तभी रामलला के दर्शन करने जाएंगे.

Related posts

Delhi Excise Policy: ईडी की ताजा शिकायत के बाद कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 16 मार्च को तलब किया

Awaaz India TV

Maharashtra: पांच मंजिला इमारत में लगी आग, 350 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Awaaz India TV

Delhi Farmer Protest: किसानों के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ी, ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को दी ये सलाह

Awaaz India TV

रिजर्व बैंक ने लगातार छठी बार रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा

Awaaz India TV

Bill Gates Meets PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिल गेट्स से की मुलाकात, जलवायु पर चर्चा की

Awaaz India TV

बसपा से निलंबित लोकसभा सांसद दानिश अली ने ‘हेट स्पीच’ के खिलाफ कानून की मांग लोकसभा में उठाई

Awaaz India TV

Leave a Comment