मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के महाकाल मंदिर ( Mahakal Temple) में बड़ा हादसा सामने आया है. जहां सोमवार सुबह भस्म आरती (bhasma aarti) के दौरान गर्भगृह में आग लग गई. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में पांच पुजारी और चार श्रृद्धालु झुलस गए हैं.
बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गुलाल डालने के बाद आग लग गई. गर्भगृह में धुलेंडी के चलते कवर लगाया गया है,जिसने आग पकड़ी और श्रद्धालुओं पर गिर गया. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया और सभी खतरे से बाहर हैं.
#WATCH | Madhya Pradesh | People admitted to District Hospital in Ujjain after a fire broke out in the ‘garbhagriha’ of Mahakal Temple during bhasma aarti. Holi celebrations were underway here when the incident occurred. More details awaited. pic.twitter.com/TkpAnsHLT8
— ANI (@ANI) March 25, 2024
उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सुबह भस्म आरती के दौरान जब पूजा चल रही थी, उस वक्त आग लगने का मामला सामने आया है. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया और इलाज चल रहा है. इसमें एक जांच की जाएगी.
