Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

ढोंगी तांत्रिक ने 12 साल की बच्ची को बनाया अपनी‌ हवस का शिकार, पुलिस ने धर दबोचा

Dehli Sexual Assault: कोलकाता में महिला डॉक्टर से की रेप और मर्डर , के महाराष्ट्र के बदलापुर में छोटी बच्चियों का यौन शोषण, पूरा देश से आजकल ऐसी घटनाएं सुनने को मिल रही हैं।अब दिल्ली में 12 साल की एक नाबालिग बच्ची को बहाने से कब्रिस्तान ले जाकर मुस्लिम तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार नाबालिग बच्ची के यौनशोषण की ये घटना दिल्ली के जेजे कॉलोनी के कंझावाला एरिया की है। दिल्ली पुलिस को कंट्रोल रूम में 27 अगस्त की रात फोन पर किसी ने इस वारदात की खबर दी थी।सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां पीड़ित बच्ची गंभीर हालत में पड़ी हुई थी। बच्ची को तत्काल SGM हॉस्पिटल लाया गया, जहां मेडिकल जांच के दौरान बच्ची के साथ रेप होने की पुष्टि की गई है।

बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसके पिता गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। आरोपी मोहम्मद शरीफ (52 वर्ष) झाड़-फूंक का काम करता है। शरीफ ने बच्ची को उसके पिता को तांत्रिक प्रक्रिया से ठीक करने का झांसा दिया और उसे अपने साथ कब्रिस्तान ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और वहां से फरार हो गया.

पीड़िता के बयान के आधार पर कंझावाला पुलिस स्टेशन में तांत्रिक के खिलाफ पास्को एक्टऔर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद आरोपी मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे जांच की जा रही है।

Related posts

Sikandar Action Rehearsal : Salman Khan ने फिल्म “Sikandar” के लिये शुरू की फाइट सीन्स की रिहर्सल

Awaaz India TV

हाथरस कांड के बाद Bageshwar Dham के Dhirendra Shastri ने वीडियो मैसेज द्वारा लोगो को किया आगाह।

Awaaz India TV

IPL 2024 : धोनी बने Broke-Up का कारण।  

Awaaz India TV

एससी,एसटी रिजर्वेशन में नये कानून के विरोध में आज हुए ‘भारत बंद’ की लेटेस्ट रिपोर्ट

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Updates: 14-15 मार्च को हो सकता है लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान

Awaaz India TV

Modi सरकार के 11वां बजट Congress के घोषणा पत्र की नकल पर Supriya Shrinet की प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

Leave a Comment