Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री वसंतराव चव्हाण जी के निधन पर राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि।

Vasantrao Chavan Died: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हाल ही में नांदेड़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले संसद सदस्य वसंतराव चव्हाण का लंबी बीमारी से जूझने के बाद आज (26 अगस्त) को 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वसंतराव चव्हाण कई दिनों से बीमार थे और उनका इलाज हैदराबाद के KIMS अस्पताल में चल रहा था। रविवार देर रात वसंतराव चव्हाण की हालत अचानक बिगड़ गई और सोमवार (26 अगस्त) की सुबह 4 बजे कांग्रेस नेता ने अंतिम सांस ली।

वही वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री वसंतराव चव्हाण जी के निधन पर राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पण की है। राहुल गाँधी ने श्रद्धांजलि अर्पण करते हुए अपने X अकाउंट पर पोस्ट जारी किया है। जारी किये पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, “वरिष्ठ कांग्रेस नेता, नांदेड़ लोकसभा सांसद श्री वसंतराव चव्हाण जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। जमीन से जुड़े हुए लोकप्रिय नेता श्री चव्हाण आजीवन कांग्रेस की विचारधारा का समर्थन और विस्तार करते रहे। उनका देहांत कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”


वसंतराव चव्हाण महाराष्ट्र के एक राजनीतिज्ञ थे। उन्हें 2009 में नायगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए महाराष्ट्र विधान सभा के एक स्वतंत्र सदस्य के रूप में चुना गया था। मई 2014 में, उन्हें विधान सभा की लोक लेखा समिति में नियुक्त किया गया था। वह सितंबर 2014 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और कांग्रेस पार्टी के सदस्य के रूप में 13वीं महाराष्ट्र विधानसभा के लिए फिर से चुने गए। 2024 के लोकसभा चुनाव में, वह नांदेड़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए 18वीं लोकसभा के लिए चुने गए। वह नायगांव में जनता हाईस्कूल और कृषि महाविद्यालय के ट्रस्टी और अध्यक्ष थे

Related posts

Modi Cabinet Rumour: Modi कैबिनेट छोड़ने को अफवाह बताया केरल के MP Suresh Gopi ने ।

Awaaz India TV

Arvind Kejriwal के अंतरिम जमानत पर Bansuri Swaraj ने कहा, AAP एक बार फिर जनता और मीडिया को गुमराह कर रही है।

Awaaz India TV

Jaya Bachchan दोबारा भड़कीं, जब उन्हें पुकारा गया ‘Jaya Amitabh Bachchan’ नाम से

Awaaz India TV

Top 10 News:

Awaaz India TV

देश में दिखा रमजान का चांद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी देशवासियों को बधाई, मंगलवार को पहला रोजा

Awaaz India TV

मुंबई में Aviation Sector की नौकरी के लिए हजारों युवाओं की भीड़ के मुद्दे पर Congress ने कहा, नरेंद्र मोदी खुलेआम झूठ बोलते हैं कि…

Awaaz India TV

Leave a Comment