Awaaz India TV
Entertainment Junction The Kitchen Show

Bigg Boss Marathi S5 Promo : Mahesh Manjrekar नहीं Ritesh Deshmukh होस्ट के रूप में नजर आएंगे।

Bigg Boss Marathi S5 Promo :बिग बॉस भारत के लोकप्रिय रियलिटी शो में से एक है जो दर्शकों को बांधे रखने और मनोरंजन करने में कामयाब रहा है। यह शो न केवल हिंदी में नहीं बल्कि बंगाली, मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु आदि कई भाषाओं में भी प्रसारित होता है। जहां बिग बॉस ओटीटी 3 और बिग बॉस 18 के आगामी सीज़न को लेकर अटकलें जोरों पर हैं, वहीं बिग बॉस मराठी 5 के निर्माताओं ने शो का पहला प्रोमो जारी किया है।

वही सबसे बड़ी खबर यह है की इस साल शो के होस्ट के रूप में महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) नजर नहीं आएंगे। पिछले 4 सीज़न को महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) ने होस्ट किया था, वही इस साल के सीज़न 5 में लोकप्रिय अभिनेता रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) होस्ट के रूप में नज़र आएंगे। इसे अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लेते हुए, बिग बॉस मराठी 5 के निर्माताओं ने शो का पहला प्रोमो साझा किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @colorsmarathi

प्रोमो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘मराठी मनोरंजनाचा ‘बिग बॉस’ सर्वना ‘वेड’ लावायला येतोय…
“लायभारी” होस्ट, सुपरस्टार रेशम देशमुख !! वास्तविक कलर मराठीवर और @officialjiocinema संस्करण। #कलर्समराठी #BIGGBOSSमराठी #JioCinema #Endemolshine #BBM #ComingSoon (मराठी मनोरंजन का “बिग बॉस”)

हर किसी को “पागल” बनाने आ रहे हैं… “लयभारी” के होस्ट, सुपरस्टार रितेश देशमुख !!)

वही बिग्ग बॉस मराठी की बात करे तोह , पहला सीज़न 2018 में लॉन्च किया गया था। महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) द्वारा होस्ट किया गया, बिग बॉस मराठी सीज़न 1 मेघा धड़े (Megha Dhade) ने जीता था। शिव ठाकरे (Shiv Thakare) बिग बॉस मराठी 2 के विजेता बनकर उभरे और बाद में बिग बॉस (हिंदी) 16 में भाग लिया। सीजन ३ की ट्रॉफी विशाल निकम (Vishal Nikam) के नाम हुई और 4थे सीजन के विनर अक्षय केलकर (Akshay Kelkar) रहे।

Related posts

मराठी फिल्म निर्देशक के घर में घुसकर चोरी करने वाला चोर पकड़ा गया, जिसका वीडियो हुआ था वायरल

Awaaz India TV

कैंसर से जूझ रहेजाने-माने मराठी अभिनेता विजय कदम का निधन

Awaaz India TV

Paresh Rawal ने की एक विदेशी सेक्सी फिल्म की तारीफ, Trollers ने लताड़ा!

Awaaz India TV

Kartam Bhugtam : 17 May को बदलेगी Shreyas Talpade के ग्रहों की चाल।

Awaaz India TV

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने खारिज किया उनका ड्रग्स का मुकदमा

Awaaz India TV

Malabika Das Suicide: काजोल की को-स्टार रही एक्ट्रेस Malvika Das ने खुदकुशी की

Awaaz India TV

Leave a Comment