Awaaz India TV
Desh Ki Baat Health is Wealth Top Headlines

CAA Implementation: CAA के तहत भारतीय नागरिकता चाहने वालों के लिए सरकार ने शुरू किया पोर्टल

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने के पात्र लोगों के लिए एक पोर्टल ‘लॉन्च’ किया। यह कदम सरकार द्वारा सीएए 2019 के कार्यान्वयन के लिए नियमों को अधिसूचित करने के एक दिन बाद आया है।

प्रवक्ता ने कहा, “सीएए-2019 के तहत नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 अधिसूचित कर दिये गये हैं और एक नया पोर्टल ‘लॉन्च’ किया गया है।” प्रवक्ता ने कहा सीएए-2019 के तहत पात्र व्यक्ति इस पोर्टल पर नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मोबाइल ‘ऐप’ के माध्यम से आवेदन की सुविधा के लिए शीघ्र ही एक मोबाइल ऐप ‘सीएए-2019’ भी जारी किया जाएगा।

केंद्र ने सोमवार को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के क्रियान्वयन के लिए नियम अधिसूचित किए।

यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आए गैर-मुस्लिम प्रवासियों- हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारत की नागरिकता प्रदान करने की अनुमति देता है।

Related posts

फर्जी कॉल से हैं परेशान, तो जल्द मिलेगा छुटकारा, TRAI ने उठाया बड़ा कदम अब फोन पर दिखेगा कॉलर का नाम

Awaaz India TV

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने घोषित किया तीसरा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार का नाम।

Awaaz India TV

चलती ट्रेन से कुछ ही घंटों में पकड़ा गया मासूम बच्ची का बलात्कारी, गुजरात के उमरगांव की घटना

Awaaz India TV

Two-Tax Regime पर पूर्व वित्त मंत्री श्री  P. Chidambaram की प्रतिक्रिया कहा, दो-कर व्यवस्था एक बुरा विचार है।

Awaaz India TV

Delhi Crime : नीरज बवानिया गैंग का Sharp Shooter हुआ गिरफ्तार।

Awaaz India TV

मुंबई कॉलेज में जीन्स पर पाबन्दी पर भड़के शिवसेना विधायक Pratap Sarnaik ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र ।

Awaaz India TV

Leave a Comment