Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

कॉमेडियन- एक्टर राजपाल यादव मुश्किल में, बैंक ने सीज की करोड़ों की संपत्ति

Rajpal Yadav Property Seizes: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल वक्त का सामना कर रहे हैं। कुछ बरसों पहले एक्टर ने फिल्म ‘अता-पता लापता’ के लिए मुंबई के सेंट्रल बैंक से 5 करोड़ लोन लिया था। फिल्म बुरी तरह पिटी और राजपाल करोड़ों के कर्ज़ में डूब गये। अब खबर है कि लोन चुका नहीं पाने के कारण बैंक ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थित उनकी करोड़ों की संपत्ति को सीज कर दिया गया है।

ख़बर के अनुसार राजपाल यादव ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से लोन लिया था। उन्होंने अपने पिता नौरंग यादव के नाम से जमीन और भवन को बैंक को गारंटी बनाया हुआ था। 5 करोड़ का लोन जो अब बढ़कर 10 करोड़ हो गया है उसे नहीं चुका पाने की वजह से यह कार्रवाई की गई है। बैंक अधिकारियों ने 2 दिन पहले शाहजहांपुर आकर राजपाल यादव की प्रॉपर्टी पर बैंक का बैनर लगा दिया था। इसमें लिखा था कि यह संपत्ति सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुंबई की है‌ इस पर किसी तरह की कोई भी खरीद-फरोख्त ना की जाए। आज यानी सोमवार सुबह बैंक के अधिकारियों ने इस प्रॉपर्टी को सीज किया।

बता दें कि साल 2010 में राजपाल यादव द्वारा अपनी फिल्म ‘अता-पता लापता’ के लिए लिया गया 5 करोड़ रुपए का लोन ब्याज समेत जब 10 करोड़ हो गया तो बैंक ने उनसे कर्ज़ वापसी के लिए कहा। इस पर राजपाल यादव ने पांच करोड़ रुपए का चेक दिया जो कि बाउंस हो गया। इसके बाद राजपाल यादव को जेल भी जाना पड़ा था।

Related posts

Guinness World Records : Cyber ​​security expert ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड ।

Awaaz India TV

सात महीने में नौ महिलाओं का मर्डर, बरेली का ‘साइको किलर’ अब सलाखों के पीछे

Awaaz India TV

70 वर्षीय अनुभवी फिल्म प्रेस फोटोग्राफर प्रदीप बांदेकर का निधन, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि।

Awaaz India TV

Viral Video: मंत्री Savitri Thakur ने गलत तरीके से लिखा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, Netizens नियुक्ति पर उठाए सवाल

Awaaz India TV

गाजियाबाद में कांवड़ियों का उत्पात जारी, पलट दी पुलिस की गाड़ी और जमकर की तोड़फोड़ ।

Awaaz India TV

1 May महाराष्ट्र दिवस: एक समृद्ध और गर्वशील पर्व।

Awaaz India TV

Leave a Comment