Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

मुंबई में दही हांडी उत्सव की धूम, सबसे बड़ा इनाम रखा गया ठाणे में –25 लाख रुपए

Mumbai Dahi Handi Utsav: जन्माष्टमी के बाद देश भर में आज दही हांडी उत्सव मनाया जा रहा है, लेकिन मुंबई की दही हांडी की बात ही अलग होती है। गोविंदाओं में गजब का जोश देखने को मिल रहा है। गोविंदाओं की टोली का उत्साह लाखों रुपये के इनाम की वजह से और बढ़ जाता है। इस साल भी मुंबई और इसके उपनगरों में दही हांडी पर लाखों का इनाम रखा गया है। सबसे बड़ा इनाम 25 लाख रुपये का है, जो ठाणे के संस्कृति युवा प्रतिष्ठान ने रखा है। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा आयोजित ठाणे के टेंभी नाका की इस दही हांडी में भी गोविन्दाओं पर इनामों की बारिश होगी।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आंकड़ों के हवाले से पता चला है कि कि इस साल मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान अब तक 15 गोविंदा घायल हो गए हैं। वैसे दही हांडी उत्सव के दौरान ‘गोविंदा’ के घायल होने की आशंका को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने खास तैयारी की है। बीएमसी ने एहतियातन अपने सभी अस्पतालों में गोविंदाओं के लिए बेड अरक्षित रखे हैं। घायल गोविंदाओं का इलाज मुफ्त में किया जाएगा।

भायखला के सरकारी जेजे अस्पताल में घायल गोविंदा के लिए आईसीयू में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। जेजे अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आपदा वार्ड में और बेड उपलब्ध होंगे। घायल गोविंदा के इलाज से लेकर टेस्ट करने तक किसी भी चीज के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि महाराष्‍ट्र में सरकार दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल होने वालों को 10 लाख रुपये का बीमा कवर भी प्रदान किया जाता है। इसके अलावा अगर किसी गोविंदा की जान चली जाती है, तो परिवार को 10 लाख रुपये का बीमा दिया जाएगा. वहीं, किसी गोविंदा को गंभीर चोट लगने पर सरकार 7 लाख रुपये और फ्रैक्चर होने पर 5 लाख रुपये सरकार की आर्थिक मदद देती है।

Related posts

Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने की दूसरी लिस्ट जारी, 72 प्रत्याशियों में गडकरी, पीयूष गोयल समेत तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल

Awaaz India TV

Navi Mumbai में चार मंजिला इमारत गिरने से एक की मौत, CM Eknath Shinde ने हादसे के जानकारी ली।

Awaaz India TV

JK Lok Sabha Election 2024 : जम्मू-कश्मीर मतदान के बीच धरने पर बैठीं Mehbooba Mufti ।

Awaaz India TV

Haryana Businessman Kidnapped: अपहरण हुए व्यापारी को नोएडा पुलिस ने बचाया।

Awaaz India TV

Pune के हिंजेवाड़ी में दिनदहाड़े Jewelers Shop में गन लेकर पहुंचे 3 आरोपी, लुटे 1 ग्राम Bentex के आभूषण ।

Awaaz India TV

ट्रेन में आग लगने की अफवाह सुन यात्री चलती ट्रेन से कूदे, कई यात्री गंभीर रूप से घायल।

Awaaz India TV

Leave a Comment