Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

मरीज ने महिला डॉक्टर के बाल खींचे और सिर बेड पर दे मारा! तिरुपति के अस्पताल की घटना

Andhra Pradesh Violence Against Doctors: कोलकाता में घटित लेडी डॉक्टर कांड के बाद स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा का मामला देश भर में चिंता का विषय बना हुआ है। हाल ही में आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसवीआईएमएस) में एक मरीज ने इंटर्न महिला डॉक्टर पर हमला कर दिया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हुई ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई , जिसमें मरीज को लेडी डॉक्टर पीछा करते हुए दिखाया गया है।

वह डॉक्टर के बाल खींचता है और उसे अस्पताल के बिस्तर के मेटल फ्रेम से टकराता है। हालांकि हमलावर को ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और आसपास के लोगों ने तुरंत पकड़ लिया। हमलावर की पहचान विजयनगरम जिले के बोब्बिली निवासी बंगारू राजू के रूप में हुई है‌। बताया जाता है कि उसे पहले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अश्विनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उसे एसवीआईएमएस में स्थानांतरित कर दिया गया। हमले का मकसद अभी भी अस्पष्ट है।

घटना के बाद कई जूनियर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग को लेकर धरना दिया। साथ ही महिला डॉक्टर ने अस्पताल के निदेशक को दीगयी लिखित शिकायत में डाक्टरों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को उजागर किया। उन्होंने कहा कि अगर हमलावर के पास कोई नुकीली चीज होती तो स्थिति जानलेवा हो सकती थी।

Related posts

Mumbai में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी; महाराष्ट्र के 6 जिलों में रेड अलर्ट!

Awaaz India TV

All Eyes on Rafah : क्या है सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा All Eyes on Rafah अभियान?

Awaaz India TV

विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश, सुप्रिया श्रीनेत ने दी बधाई।

Awaaz India TV

Delhi Airport पर छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

Awaaz India TV

क्या बांग्लादेश में हुए तख्तापलट में पाकिस्तान का हाथ है– राहुल गांधी ने पूछा सवाल सर्वदलीय बैठक में

Awaaz India TV

UP के बिजनौर नेशनल हाईवे पर रील बना रहे युवकों को कार ने मारी टक्कर।

Awaaz India TV

Leave a Comment