Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

लाश सूटकेस में डालकर ठिकाने लगाने ले जा रहे थे, दादर में पकड़े गये दो दिव्यांग

Suitcase Murder Mystery: मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर ट्राली बैग ले जा रहे दो लोगों की संदिग्ध हरकतें देख आरपीएफ के जवानों ने उन्हें रोका और बैग की तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए। जवानों को बैग में खून से लथपथ एक शव मिला‌। उन दोनों को पुलिस चौकी में लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि यह शव उनके दोस्त अर अरशद अली नाम के शख्स का है।ग़ौरतलब बात ये थी कि मृतक तो मूक-बधिर था ही, दोनों आरोपी भी मूक-बधिर हैं, इसलिए उनके बयान लेने के लिए पुलिस को सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ की मदद लेनी पड़ी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “दोनों आरोपी आधी रात को दादर से तुतारी एक्सप्रेस पकड़ने जा रहे थे‌। सूटकेस को लेकर हुए संदेह के आधार पर रेलवे पुलिस ने उन्हें किनारे खड़े होने को कहा। इस दौरान उनमें से एक शिवजीत मौके से भाग गया। पर दूसरे व्यक्ति प्रवीण चावड़ा को स्टेशन पर ही हिरासत में ले लिया गया। उसके साथी को बाद में उल्हासनगर से गिरफ्तार किया गया। दादर जीआरपी ने शुरू में हत्या का मामला दर्ज किया था, लेकिन चूंकि घटना उनके पायधूनी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई थी, इसलिए जांच को पायधूनी पुलिस स्टेशन को स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने सांताक्रुज में रहने वाले मृतक अर्शद को पार्टी के लिए मुंबई के पायधुनी इलाके में अपने घर पर बुलाया था। पार्टी के दौरान उनके बीच एक महिला मित्र को लेकर कहा-सुनी हुई और देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अरशद अली के सिर में हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे सूटकेस में पैक किया‌ और वे सूटकेस लेकर दादर से छूटने वाली तुतारी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करने वाले थे, ताकि बीच में कहीं मौका देखकर लाश को ठिकाने लगा सकें। लेकिन उसके पहले ही रेलवे पुलिस के बैग चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त कर लिया है‌। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या पूर्व नियोजित थी या फिर गुस्से में आकर की गई।

Related posts

नामचीन एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपना घर बेचा 9 करोड़ रुपए में

Awaaz India TV

बॉडीगार्ड ने दिव्यांग फैन के साथ किया बदसलूक, Nagarjuna ने मांगी माफ़ी।

Awaaz India TV

विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश, सुप्रिया श्रीनेत ने दी बधाई।

Awaaz India TV

न नदी, न पहाड़, बीच खेत में Bridge बनाया! Bihar सरकार का अजीबोगरीब कारनामा

Awaaz India TV

केंद्रीय खेल मंत्री Mansukh Mandaviya और Ayushmann Khurrana ने Team India को प्रोत्साहित करने के लिए देशवासियों से अनुरोध किया।

Awaaz India TV

महाराष्ट्र में कारवार जिले के शिरूर में हाईवे पर Landslide से 9 लोगों की मौत

Awaaz India TV

Leave a Comment