Awaaz India TV
Desh Ki Baat

Earthquake in Maharashtra:महाराष्ट्र के नांदेड़ और परभणी के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के नांदेड़ और परभणी जिलों के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

नांदेड़ के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी की गई एक विज्ञप्ति में बताया गया कि यहां दो बार भूकंप आया। उन्होंने बताया कि सुबह 6.09 बजे 4.5 तीव्रता का और और सुबह 6.19 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र हिंगोली जिले के कलामनुरी तालुका के जांब गांव में था।नांदेड़ के अर्धापुर, मुदखेड, नायगांव, देगलुर और बिलोली तालुका में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

जिलाधिकारी अभिजीत राऊत ने लोगों से अपील की है कि वे इस स्थिति में घबराएं नहीं।अधिकारियों ने लोगों से अपने घरों की टिन की छतों पर (वजन बढ़ाने के लिए)रखे गए पत्थरों को हटाने के लिए भी कहा है।

Related posts

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के मद्देनजर ठाणे में निषेधाज्ञा, ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

Awaaz India TV

Lok Sabha Election Result 2024: जाने किस पार्टी ने जीते कितने सीट।

Awaaz India TV

मुंबई लाया गया छत्रपति शिवाजी महाराज का ऐतिहासिक बाघनख! दर्शन के लिए रखा जायेगा म्यूजियम में

Awaaz India TV

Gold Price: 65,000 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी भी 900 रुपये हुई महंगी

Awaaz India TV

Maharashtra: अमित शाह ने मुंबई में एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ बैठक की

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result: पंजाब में सात सीटों पर Congress की बढ़त बरकरार

Awaaz India TV

Leave a Comment