Awaaz India TV
Desh Ki Baat Prime Time

Farmer Protest 2.0: 6 मार्च को दिल्ली कूच करेंगे किसान, 10 मार्च को देशव्यापी रेल रोको का आह्वान

अपनी मांगों को लेकर किसान एक बार फिर आंदोलन तेज करने जा रहे है. किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर देशभर के किसानों से विरोध प्रदर्शन के लिए 6 मार्च को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है.

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी किसान 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देशव्यापी ‘रेल रोको’ के साथ अपना आंदोलन को फिर से शुरू करेंगे. किसान नेताओं ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसान, जो पंजाब और हरियाणा के बीच सीमा बिंदुओं पर डेरा डाले हुए है 6 मार्च को “शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली की ओर मार्च करना शुरू करेंगे. दूर-दराज के राज्यों के किसान, जो ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर नहीं पहुंच सकते, उन्हें ट्रेनों और ट्रान्सपोर्टेशन के दूसरे साधनों से दिल्ली जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि केंद्र ने पहले कभी भी किसान आंदोलन में ड्रोन का इस्तेमाल नहीं किया था जैसा कि हरियाणा पुलिस ने हाल ही में किया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा के अधिकारियों ने शंभू और खनौरी सीमा पर अवरोधक लगा दिए हैं और पंजाब-हरियाणा सीमा को अंतरराष्ट्रीय सीमा जैसा बना दिया है.

दोनों किसान नेताओं ने कहा कि मौजूदा प्रदर्शन स्थलों पर किसानों का आंदोलन तेज किया जाएगा.  और तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं कर लेती. बता दें कि MSP की कानूनी गारंटी, कृषि ऋण माफी सहित विभिन्न मांग कर रहे है.

Related posts

India vs England Live Score 5th Test: जेम्स एंडरसन के 700 विकेट, भारत ने पहली पारी में 477 रन बनाए

Awaaz India TV

Pune Porsche Car Accident : पुणे Porsche Car मामले में मां भी हो सकती है गिरफ्तार।

Awaaz India TV

बांग्लादेश में फसे भारतीय छात्र, इंजीनियर को देश वापिस लाने के मुद्दे पर एकनाथ शिंदे और एस. जयशंकर ने की चर्चा।

Awaaz India TV

Kanchanjunga Express Accident : जलपाईगुड़ी ट्रेन हादसे में 15 की मौत, मालगाड़ी ने तोड़ा था सिग्नल

Awaaz India TV

नेपाल के काठमांडू में हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 5 लोगों की मौत।

Awaaz India TV

Lucknow Viral Video: बीमार पिता की इच्छा पूरी करने के लिए बेटियों ने अस्पताल में की शादी

Awaaz India TV

Leave a Comment