Ghaziabad Beaten Case: गाजियाबाद में झुग्गी झोपडी में रहने वाले लोगों संग हिंदू रक्षा दल के लोगों द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया था। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में झुग्गी झोपडी में रह रहे लोगों को हिंदू रक्षा दल के लोगों ने पीटा और उनके झोपडी को आग लगा दी। साथ ही हिंदू रक्षा दल के लोगों ने उन पर आरोप लगाए है कि वह लोग बांग्लादेश के मुस्लिम निवासी है और वहा से भाग कर आये है। हालाँकि, झोपड़ी रह रहे लोग को मरने वाले हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उनके समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज की गयी थी।
हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी पर NSA लगाने की तैयारी। पिंकी पर कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर भी है।
उत्तर प्रदेश के मुस्लिम परिवारों को बांग्लादेशी बताकर पीटने में गाजियाबाद पुलिस ने पिंकी को अरेस्ट किया है। मॉब लिंचिंग की FIR हुई है। pic.twitter.com/9gHffdm8Qu
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 11, 2024
वही खबर आ रही है कि हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पिंकी चौधरी पर मॉब लिंचिंग की FIR दर्ज हुई है। हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी पर NSA भी लगाने की तैयारी है। वही भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी पर कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं।