Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

“Chandu Champion” के लिए कैसे खून-पसीना एक किया Kartik Aaryan ने!

Chandu Champion :अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की आगामी फिल्म “Chandu Champion” की रिलीज के लिए तैयार हैं। यह फिल्म पैरालिंपियन मुरलीकांत पेटकर (Murlikant Petkar) के जीवन पर आधारित है। फिल्म के लिए कार्तिक को आश्चर्यजनक बदलाव से गुजरना पड़ा। अपनी इस नई फिल्म के प्रचार में व्यस्त कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी पहले और बाद की दोनों स्थितियों की दो तस्वीरें साझा की हैं ,जो हैरत में डाल देती हैं कि किस तरह इस एक्टर ने रोल की खातिर कड़ी मशक्कत की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपनी ये दोनों तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा,”39 फीसदी फैट से 7 फीसदी में फैट तक !! ‘अनिद्रा’ से ‘फिटनेस उत्साही’ बनने तक, यह निश्चित रूप से मेरे लिए डेढ़ साल का यादगार सफर है। लिविंग लीजेंड श्री मुरलीकांत पेटकर (Murlikant Petkar) ने न केवल मुझे एक मजबूत इंसान बनाया, बल्कि यह विश्वास भी स्थापित किया कि यदि आप सपना देख सकते हैं, तो आप इसे हासिल भी कर सकते हैं… कुछ भी असंभव नहीं है। पहले मम्मी कहती थी,’बेटा जिम जाओ’। लेकिन आज कल हालात ऐसे हैं कि वो कॉल करके बोलती हैं, ‘बेटा जिम से वापस आ जाओ।’

सोशल मीडिया पर शेयर होते ही यह पोस्ट वायरल हो गई जिनपर कार्तिक के फैन कमेंट्स कर अपना प्यार बरसा रहे हैं। ‘Chandu Champion’ का निर्देशन कबीर खान (Kabir Khan) ने किया है। हाल ही में उन्होंने फिल्म के लिए कार्तिक के ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में खुलकर बात की। वे कहते हैं,

” यह एक आसान परिवर्तन नहीं था। इसके लिए मुझे फिजिकल ट्रेनर, फिजियोथेरेपिस्ट, आहार विशेषज्ञ, बॉक्सिंग कोच, तैराकी कोच, और कुश्ती कोच वगैरह की एक पूरी टीम बनानी पड़ी।। यह एक विशाल टीम थी और सचमुच, 1.5 वर्षों तक, कार्तिक ने एक एथलीट का जीवन जीया। वह सुबह जल्दी उठता, जिम जाता, निर्धारित आहार लेता और फिर बॉक्सिंग सेशन के लिए जाता, समय पर सोता… सब कुछ प्रीप्लान्ड था।”

Related posts

Sheena Vora Case : Mumbai का चर्चित Sheena Vora केस, मृतका की हड्डियां गायब,”Drishyam” जैसा मामला

Awaaz India TV

Amol Kale Tribute : MCA अध्यक्ष Amol Kale के अंतिम संस्कार में नज़र आए CM Shinde, Salman Khan

Awaaz India TV

कीमोथेरेपी सेशन से पहले Hina Khan ने अटेंड किया अवॉर्ड शो।

Awaaz India TV

फर्रुखाबाद में 2 लड़कियों के शव बगीचे में लटके मिलने वाली घटना पर सुप्रिया श्रीनेत ने साधा योगी पर निशाना।

Awaaz India TV

मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में प्रशिक्षु प्रशिक्षुओं के लिए वजीफा के संबंध Aditya Thackeray ने लिखा पत्र।

Awaaz India TV

आमिर खान और रजनीकांत फिर साथ नजर आएंगे 30 साल बाद, फिल्म ‘कुली’ में

Awaaz India TV

Leave a Comment