Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

मामला ‘सन ऑफ सरदार 2’ से आउट होने का, संजय दत्त ने भड़ास निकाली यूके सरकार पर

Sanjay Dutt Out of UK: फिल्म ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ से संजय दत्त आउट हो गये हैं, क्योंकि उन्हें यूके से वीजा नहीं मिला था। हाल ही में हमने ये खबर दी थी। अब संजय ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। संजय दत्त ने पिंकविला से इस मसले पर बात करते हुए कहा, “मैं एक बात जानता हूं कि यूके सरकार ने सही काम नहीं किया। उन्होंने शुरु में मुझे वीज़ा दिया। यूनाइटेड किंगडम मे सब भुगतान भी हो गए थे। सब कुछ तैयार था। फिर एक महीने बाद आप मेरा वीज़ा रद्द कर रहे हैं! ऐसा था तो पहले आपको मुझे वीज़ा नहीं देना चाहिए था। आपको कानूनों को समझने में एक महीना कैसे लग गया?”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

उन्होंने यह भी कहा, “वैसे भी कौन यूके जा रहा है? वहां बहुत सारे दंगे हो रहे हैं। यहां तक कि भारत सरकार ने भी एक बयान जारी किया है कि आपको यूके नहीं जाना चाहिए। मैं कुछ भी मिस नहीं कर रहा हूं। लेकिन हां, उन्होंने गलत किया है। उन्हें इसमें सुधार करने की जरूरत है। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं। मैं कानून के अनुसार चलता हूं और मैं हर देश के कानून का सम्मान करता हूं।”

जब संजय से पूछा गया कि उनकी जगह अभिनेता रवि किशन को लिया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में पता नहीं है।गौरतलब है कि 1993 में अपनी गिरफ़्तारी के बाद से संजू अमेरिका की यात्रा कर चुके हैं, लेकिन यूके ने उन्हें उन्हें कभी वीज़ा नहीं दिया। वीजा मिलता तो ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ की शूटिंग की खातिर यूके की यात्रा उनकी पहली यात्रा होती।

Related posts

Mumbai और Navi Mumbai हत्याकांड को लेकर विश्व हिन्दू परिषद् ने जताया विरोध, सरकार के सामने रखी मांग ।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result : Modi फिर PM बनेंगे?, कहीं धोखा तो नहीं देंगे TDP और JDU ?

Awaaz India TV

अपनी एक छात्रा से रेप करने वाला टीचर पकड़ा गया, नालासोपारा की घटना ।

Awaaz India TV

Mallikarjun Kharge ने Manu Bhaker को रजत और Sarabjot Singh को Paris Olympics में कांस्य पदक के लिए बधाई दी ।

Awaaz India TV

Watch Kejriwal Threat Accused : Arvind Kejriwal को धमकी लिखने वाला आरोपी CCTV में हुआ कैद।

Awaaz India TV

NEET Controversy : NEET एग्जाम में धांधली का विरोध जारी, Supreme Courtर्ट ने NTA से मांगा जवाब

Awaaz India TV

Leave a Comment