Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

हिण्डनबर्ग की रिपोर्ट पर मायावती ने दी प्रतिक्रिया, मोदी सरकार से की जांच की मांग।

Mayawati on Hindenburg: अदानी ग्रुप व अब सेबी चीफ सम्बंधी हिण्डनबर्ग की रिपोर्ट बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रीमो मायावती ने पोस्ट जारी कर पहली प्रतिक्रिया दी है। BSP चीफ मायावती ने अपने X अकाउंट पर ट्वीट जारी कर प्रतिक्रिया दी है।  जारी किये पोस्ट में मायावती ने मोदी सरकार को जांच की मांग की है। जारी किये पोस्ट में मायावती ने लिखा,

“पहले अदाणी ग्रुप व अब सेबी चीफ सम्बंधी हिण्डनबर्ग की रिपोर्ट फिर से जबरदस्त चर्चाओं में है तथा आरोप-प्रत्यारोप का दौर इस हद तक जारी है कि इसे देशहित को प्रभावित करने वाला बताया जा रहा है। अदाणी व सेबी द्वारा सफाई देने के बावजूद मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा बल्कि उबाल पर है।”


मायावती ने आगे लिखा, ” वैसे यह मुद्दा अब सत्ता व विपक्ष के वाद-विवाद से परे केन्द्र की अपनी साख व विश्वसनीयता को भी प्रभावित कर रहा है, जबकि केन्द्र सरकार को अब तक इसकी उच्च-स्तरीय जाँच अर्थात् जेपीसी या जुडिशियल जाँच जरूर बैठा देनी चाहिए थी तो यह बेहतर होता।”

बता दे की, हिंडनबर्ग रिसर्च ने शनिवार को बाजार नियामक सेबी की अध्यक्ष माधबी बुच पर आरोप लगाया कि उनके और उनके पति के पास अडानी मनी साइफनिंग (पैसों की हेराफेरी) घोटाले में इस्तेमाल किए गए अस्पष्ट ऑफशोर फंड में हिस्सेदारी थी। इसलिए हिंडेनबर्ग रिपोर्ट के 18 माह बाद भी उन्होंने अडानी पर कार्रवाई करने में कोई रुचि नहीं ली। हालांकि सेबी की अध्यक्ष बुच और उनके पति ने अडानी समूह की ओर से अपने खिलाफ लगाए गए व्यावसायिक लाभ लेने संबंधी आरोपों को निराधार बताया है। अडानी समूह ने रविवार को हिंडनबर्ग रिसर्च के नवीनतम आरोपों को दुर्भावनापूर्ण और चुनिंदा सार्वजनिक सूचनाओं से छेड़छाड़ करने वाला करार दिया और कहा कि उसका सेबी अध्यक्ष या उनके पति के साथ कोई व्यावसायिक संबंध नहीं है।

Related posts

Sachin Tendulkar Guard Dead : Service Gun से ली खुदकी जान ।

Awaaz India TV

Same-Sex Marriage: जापानी अदालत का ऐतिहासिक फैसला, समलैंगिक विवाह प्रतिबंध को माना ‘असंवैधानिक’

Awaaz India TV

Haryana Businessman Kidnapped: अपहरण हुए व्यापारी को नोएडा पुलिस ने बचाया।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : ड्राइवर, युवाओं और गरीबों के नाम पर भी बनी पार्टी l

Awaaz India TV

Sangeeth Sivan : एक दिग्गज निर्देशक।

Awaaz India TV

उत्तर प्रदेश में एक और रेल हादसा, साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे।

Awaaz India TV

Leave a Comment