Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Prime Time Top Headlines

Arvind Kejriwal Arrest: लोकतंत्र बचाने के लिए I.N.D.I.A. गठबंधन ने 31 मार्च को ‘रामलीला मैदान चलो’ का किया आह्वान

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल राय ने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ ‘देश के हितों और लोकतंत्र की रक्षा’ के लिए 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगा।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले के संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उक्त घोषणा की गई है।

इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (‘इंडिया’) के घटक ‘आप’ और कांग्रेस ने यहां एक प्रेस वार्ता में रैली का ऐलान किया।

आप की दिल्ली ईकाई के संयोजक राय ने कहा, “ देश में जो हो रहा है उसके खिलाफ हम 31 मार्च को रामलीला मैदान में महारैली करेंगे। इस रैली में ‘इंडिया’ गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व शामिल होगा।”

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों को समान अवसर नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “ 31 मार्च की महारैली न सिर्फ एक राजनीतिक रैली होगी बल्कि देश के लोकतंत्र को बचाने और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का भी आह्वान करेगी।”

 

Related posts

Modi सरकार किसान को 6 हजार देती है तो 18 हजार वसूल लेती है- Praniti Shinde.

Awaaz India TV

Scam Story : Manmeet Singh ने बताई scam की कहानी।

Awaaz India TV

Munawar Faruqui’s Fans Attack On UK Rider : राइडर ने बताया सच ।

Awaaz India TV

Dombivli Boiler Blast Video : Dombivli के Factory में Boiler फटने से लगी आग।  

Awaaz India TV

Boat Capsized In Ganga: Ganga नदी में पलटी सब्जी से भरी नाव, 2 लोग गुमशुदा।

Awaaz India TV

Bhupendra Jogi : Viral Meme स्टार पण हुआ हमला ।

Awaaz India TV

Leave a Comment