Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

प्रयागराज में कंप्टीशन एग्जाम की तैयारी कर रही छात्रा की कोचिंग सेंटर की छत से गिरकर हुई मौत

UP Coaching Murder Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कंप्टीशन एग्जाम की तैयारी कर रही छात्रा की कोचिंग सेंटर की छत से गिरकर मौत हो गई।  वही छात्रा के मौत पर कुछ अज्ञात लोगों और उसे छत से धक्का देकर हत्या करने का आरोप है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कंप्टीशन एग्जाम तैयारी कर रही 22 वर्षीय छात्रा दीपाली त्रिपाठी की 20 अगस्त की शाम छात्रा की कोचिंग सेंटर की छत से गिरकर मौत हो गई। यात्रा का शव लहूलुहान हालत में कोचिंग के पास मिला।


छात्रा दीपाली त्रिपाठी के पिता ने आरोप लगाए है के कोचिंग की छत से एक दबंग सौरभ सिंह ने अपने तीन साथियों के संग मिलकर फेंका है। सौरभ पहले भी उनकी बेटी को तंग किया करता था। वही कोचिंग संचालक ने ये कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उस दिन कोचिंग बंद थी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले कुछ लोगों ने छात्रा दीपाली त्रिपाठी की आरोपी सौरभ सिंह संग बहस होते देखी, जिस दौरान आरोपी सौरभ सिंह ने उसका मोबाइल ज़मीन पर पटक कर थप्पड़ भी मारा। पुलिस अब इस मामले की जांच ख़ुदकुशी और हत्या दोनों एंगल से कर रही है।

Related posts

रौंगटे खड़े कर देने आ रही है स्त्री, “Stree 2” का Teaser हुआ रिलीज़।

Awaaz India TV

बीच सड़क पर टहलता दिखा मगरमच्छ, वीडियो हुआ वायरल।

Awaaz India TV

Chocolate चबाते ही महिला के होश उड़े, Chocolate से निकले चार दांत।

Awaaz India TV

पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारत लौटी मनु भाकर ने राहुल गांधी संग की मुलाकात।

Awaaz India TV

जन्माष्टमी के अवसर पर जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर ‘आरती’ करने पहुंचे गोपाल चाहर पुलिस के हिरासत में।

Awaaz India TV

Annu Kapoor reacts to death threats : अन्नू कपूर को जान से मारने की धमकी, पुलिस से की सुरक्षा की मांग ।

Awaaz India TV

Leave a Comment