Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Jaipur AC Blast : भीषण गर्मी का क़हर, घर के AC में हुआ Blast, पति-पत्नी की मौत

Jaipur AC Blast : इस साल पड़ रही भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक से मौत होने की खबरें तो आम हैं पर जयपुर में AC में ब्लास्ट होने के कारण पति-पत्नी की मृत्यु हो गई। यह घटना जयपुर की है जहां मृतकों की पहचान इंटीरियर डिजाइनर प्रवीण वर्मा और उनकी पत्नी रिटायर्ड बैंक मैनेजर रेणू के रूप में हुई। सूत्रों के अनुसार हादसा जयपुर के जवाहर नगर इलाके में बनी राम गली कॉलोनी नंबर-7 में हुआ।

प्रवीण शर्मा और उनकी पत्नी रेणू घर में सो रहे थे जब अचानक उनके घर का AC ब्लास्ट हो गया और घर में आग लग गई। लोगों ने धमाके की आवाज सुनी तो दौड़े आए। उन्होंने देखा कि पूरा घर आग की लपटों से घिरा है। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड के सूचना दी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायरकर्मी खिड़की के रास्ते घर में घुसे तो देखा कि प्रवीण और उनकी पत्नी रेणू बेड पर बेहोश पड़े हैं।

फायर कर्मियों के अनुसार, प्रवीण और रेणू सो रहे थे, इसलिए उन्हें AC ब्लास्ट होने की भनक नहीं लगी। शायद एसी में शार्ट सर्किट से ब्लास्ट हुआ होगा। इससे पहले कि पति-पत्नी जाग पाते आग के धुएं के कारण बेहोश हो गए। अस्पताल ले जाने तक दोनों की मौत हो चुकी थी। वहीं घर का सारा सामान आग में जलकर राख हो गया है। पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर गई, लेकिन दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उनके बेटे को फोन कर दिया,जो थाइलैंड में रहता है।

Related posts

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के मुद्दे पर मायावती ने की केन्द्र सरकार से अपील।

Awaaz India TV

Delhi School Bomb Threat : दिल्ली पुलिस को मिली एक और धमकी।  

Awaaz India TV

UP के बिजनौर नेशनल हाईवे पर रील बना रहे युवकों को कार ने मारी टक्कर।

Awaaz India TV

Met Gala 2024 : Alia Bhatt ने लूट ली Met Gala 2024 की महफिल।

Awaaz India TV

Lok Sabha Elections 2024: कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफे के बाद छलका पशुपति पारस का दर्द, लगाए ये आरोप 

Awaaz India TV

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की डेट और आगे खिसकी, चुनाव आयोग ने कारण बताया

Awaaz India TV

Leave a Comment