Awaaz India TV
Entertainment Junction Neeti Rajneeti Top Headlines

Kangana Ranaut ने संसद में दिया अपना पहला भाषण, Social Media पर शेयर किया वीडियो।

Kangana Ranaut in Parliament: गुरुवार को अभिनेत्री कंगना रनौत को संसद में मंडी (Himachal Pradesh) के विषय में बात रखने का पहला मौका मिला। वही संसद में अपने पहले भाषण करने के बाद कंगना रनौत एक वीडियो इंस्टाग्राम और एक्स पर शेयर किया। बीजेपी सांसद ने संसद में हिमाचल के आदिवासी संगीत और लोक कला के ‘विलुप्त होने’ की बात कही।

मंडी के लोगों की ओर से संसद के समक्ष बोलने का अवसर देने के लिए कंगना रनौत ने माननीय अध्यक्ष को धन्यवाद किया। धन्यवाद करने के बाद कंगना ने हिंदी में अपनी बात रखना शुरू किया। कंगना रनौत ने कहा, “मंडी में, विभिन्न कला रूप हैं जो विलुप्त होने के कगार पर हैं। हमारे हिमाचल प्रदेश में काठ-कुनी नामक एक स्वदेशी निर्माण तकनीक है; भेड़ की खाल का उपयोग विभिन्न प्रकार के कपड़े, जैसे जैकेट, टोपी, शॉल, स्वेटर बनाने के लिए किया जाता है। ये भारत के बाहर के देशों में मूल्यवान माने जाते हैं, लेकिन यहां ये विलुप्त होते जा रहे हैं। हमें इस बारे में बात करनी चाहिए कि उन्हें बढ़ावा देने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)


उन्होंने आगे कहा, “मैं यह भी जोड़ना चाहूंगी कि हिमाचल प्रदेश का लोक संगीत, विशेष रूप से स्पीति, किन्नौर और भरमौर का आदिवासी संगीत, और उनके लोक और कला रूप भी विलुप्त होने के कगार पर हैं। तो इन विषयों में क्या कदम उठाये जायेंगे ?

Related posts

Rahul Gandhi के हाथरस दौरे पर केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh का बड़ा बयान कहा,  हाथरस दौरा एक राजनीतिक दौरा था।

Awaaz India TV

Mumbai और Navi Mumbai हत्याकांड को लेकर विश्व हिन्दू परिषद् ने जताया विरोध, सरकार के सामने रखी मांग ।

Awaaz India TV

हम नफ़रत के बाजार में खोलेंगे मोहब्बत की दुकान… जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा दिलाने का प्रण लिया राहुल गांधी ने

Awaaz India TV

हाथरस कांड के बाद Bageshwar Dham के Dhirendra Shastri ने वीडियो मैसेज द्वारा लोगो को किया आगाह।

Awaaz India TV

कांवड़ यात्रा के आदेश पर भड़की Supriya Srinet कहा, नफ़रत का छौंका लगाना BJP की आदत बन चुकी है।

Awaaz India TV

Modi सरकार द्वारा पेश किये Budget में महाराष्ट्र को अनदेखा करने पर महाराष्ट्र के सांसदों ने किया Protest

Awaaz India TV

Leave a Comment