Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

बिकाऊ है Kangana Ranaut का बांद्रा वाला बंगला, कीमत 40 करोड़…?

Kangana Ranaut Bungalow for Sale: खबर गर्म है कि कंगना रनौत अपना मुंबई वाला बंगला 40 करोड़ रुपये में बेचने की योजना बना रही हैं। यह वही प्रॉपर्टी है जिसका कुछ हिस्सा उद्धव ठाकरे सरकार के दौरान अवैध कहकर ढहा दिया गया था और फिर कंगना की ओर से तमाम टिप्पणियां की गई थीं‌।

प्राप्त ख़बर के अनुसार कंगना रनौत पाली हिल, बांद्रा स्थित अपने विवादास्पद बंगले को 40 करोड़ रुपये में बेचने की योजना बना रही हैं। यह चर्चा तब फैली जब कोड एस्टेट नामक एक यूट्यूब पेज पर ये न्यूज आई कि एक प्रोडक्शन हाउस बिक्री के लिए तैयार है। लगभग 3042 वर्ग फ़ीट के दो मंजिले बंगले के साथ 285 वर्ग मीटर का प्लाट भी है और इसकी कीमत 40 करोड़ रुपये है। हालांकि मालिक का विवरण नहीं बताया गया था, लेकिन दृश्यों से संकेत मिला कि यह कंगना रनौत का ही बंगला था‌ जिसमें मणिकर्णिका फिल्म्स नाम से कंगना का प्रोडक्शन हाउस भी है‌।

नेटिज़ेंस ने इस पर टिप्पणियां भी कीं। कमाल आर खान ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है। उन्होंने दावा किया है कि कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म “इमरजेंसी” के लिए फंड जुटाने की कोशिश कर रही हैं और वो विद्युत जामवाल जैसा काम करके गलती कर रही हैं।
वैसे कंगना रनौत ने अभी तक इस पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है।

Related posts

UP Murder Case :  Sanjay Dutt की ‘खलनायक’ से प्रेरित होकर यूपी के शख्स ने काटा Girlfriend का गला!

Awaaz India TV

Maharashtra: राहुल गांधी पर भड़के अशोक चव्हाण, बोले – मैं सोनिया गांधी से मिला भी नहीं

Awaaz India TV

Bangladesh में तख्तापलट, PM Sheikh Hasina देश छोड़कर भागीं

Awaaz India TV

बदलापुर स्कूल बलात्कार मामले के बाद महाराष्ट्र में हफ्ते भर में बढे बलात्कार के मामले।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result: पंजाब में सात सीटों पर Congress की बढ़त बरकरार

Awaaz India TV

Leader of Opposition: 10 साल से खाली पड़े गद्दी पर बैठेंगे Rahul Gandhi।

Awaaz India TV

Leave a Comment