Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

न नदी, न पहाड़, बीच खेत में Bridge बनाया! Bihar सरकार का अजीबोगरीब कारनामा

Bihar Bridge Scam: पिछले कुछ समय से बिहार में पुलों के गिरने को लेकर हंगामा मचा हुआ है। इस संबंध में विपक्ष तो सरकार से लगातार सवाल पूछ ही रहा है, सुप्रीम कोर्ट ने भी बिहार सरकार के साथ साथ एनएचआई और राष्ट्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय को नोटिस जारी किया है। इसी बीच बिहार के अररिया में पुल से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। वहां ग्रामीण कार्य विभाग ने लाखों रुपए खर्च कर नदी की जगह एक व्यक्ति के निजी खेत में पुल का निर्माण कर दिया है। पुल का निर्माण वहां से कुछ दूर मौजूद नदी पर होना चाहिए था लेकिन उसकी जगह बिना किसी वजह के, खेत के बीचोंबीच पुल बना दिया गया, जो कि मज़ाक की वस्तु बनकर रह गया है।

पूरा मामला रानीगंज विधानसभा अंतर्गत परमानंदपुर सर्द संख्या 6 का है। लगभग 6 महीने पहले इस पुल का निर्माण करवाया गया था और जिस जगह पर पुल बना है नदी उससे काफी दूर है। वहां के ग्रामीणों ने कहा कि बिहार सरकार जब कोई पुल या सड़क बनाती है तो वहां शिलान्यास से लेकर उद्घाटन तक का बोर्ड लगाया जाता है, लेकिन इस पुल के पास कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया है‌। इससे पता ही नहीं चल पा रहा है कि आखिरकार पुल किस योजना के तहत और क्यों बनाया गया है।

जहां पुल बना है, वहां से एक कच्ची सड़क जाती थी जिससे परमानंदपुर के लोग आस-पास के इलाके में जाते थे, लेकिन पुल ने उनके आने-जाने का रास्ता रोक दिया है. एक ग्रामीण ने कहा कि पुल जहां बना है उसके बाद ग्रामीणों की लगभग 500 एकड़ जमीन है और अब उन्हें अपनी जमीनों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। दिलचस्प बात ये है कि प्रशासन भी इस पुल को लेकर चुप्पी साधे हुए है। वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्दी ही प्रशासन ने इस पुल को नहीं हटवाया तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

Related posts

All Eyes On Vaishno Devi Attack : टेरेरिज्म को खत्म नहीं कर सकते तो मोदी को दोबारा पीएम बनने का हक नहीं– उद्धव ठाकरे

Awaaz India TV

Munawar Faruqui’s Fans Attack On UK Rider : राइडर ने बताया सच ।

Awaaz India TV

नाशिक में दिन दहाड़े बेटी को छेड़ने वाले दरिंदे की भर रस्ते माँ ने की पिटाई।  

Awaaz India TV

Noida Crime : 4 करोड़ के गांजा संग पांच लोग गिरफ्तार।

Awaaz India TV

शरद पवार ने BJP को कहा वॉशिंग मशीन, बोले – भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे लोग वहां जाकर अपने दाग मिटा सकते हैं

Awaaz India TV

T20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले पहले भारतीय All-Rounder बने Hardik Pandya।

Awaaz India TV

Leave a Comment