Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Lok Sabha Election 2024: Modi की जीत, ‘गोदी मीडिया’ की कल्पना – Rahul Gandhi।

Lok Sabha Election 2024: ज्यादातर एग्ज़िट पोल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) एवं उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को भारी बहुमत से सत्ता में पुनः आने की भविष्यवाणी की गयी है। सर्वेक्षणों में भाजपा के गठबंधन को 359 से लेकर 392‌ और कांग्रेस के इंडिया गठबंधन को 118 से लेकर 161 तक सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गयी है।

BJP के 370 से अधिक सीटें हासिल करने तथा राजग के 400 पार जाने की बात किसी ने नहीं कही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने तमाम एग्जिट पोल में BJP की जीत को ‘कोरी कल्पना’ करार देते हुए कहा है कि यह ‘मोदीमीडिया’ का काल्पनिक पोल है। उनका दावा है कि 4 जून को सामने आ रहे चुनाव परिणाम देखिएगा। इंडिया गठबंधन 295 सीट जीत रहा है।

उन्होंने कहा‌ सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है आपने, 295, हम 295 सीट जीत रहे हैं। उधर कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जय राम रमेश (Jai Ram Ramesh) ने एग्जिट पोल के परिणाम आने के बाद कहा कि इंडिया गठबंधन की जीत तय है और चार जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सत्ता से बाहर हो रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा “जिस व्यक्ति का चार जून को एग्जिट होना तय है, उसने ये एग्जिट पोल्स मैनेज करवाए हैं।

Related posts

24 अगस्त को ‘महाराष्ट्र बंद’ का ऐलान, उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिंदे सरकार को जमकर घेरा

Awaaz India TV

Doda में आतंकी हमले में शहीद 4 जवानो को Rahul Gandhi ने दी श्रद्धांजलि साथ ही रखी यह मांग…

Awaaz India TV

Salman Khan Attack : Salman पर हमले की एक और साज़िश, नवी मुंबई में 4 गिरफ्तार!

Awaaz India TV

Sachin Tendulkar Birthday : भारतीय क्रिकेट का जादूगर।

Awaaz India TV

BSP और INLD गठबंधन के बाद सामने आयी Mayawati की पहली प्रतिक्रिया ।

Awaaz India TV

Ambulance Attack : सीरियस पेशेंट ले जा रही Ambulance के ड्राइवर को पीटा।

Awaaz India TV

Leave a Comment