Awaaz India TV
Desh Ki Baat

Lok Sabha Elections 2024: नितिन पटेल ने गुजरात की मेहसाणा लोकसभा सीट से दावेदारी ली वापस, आसनसोल से उम्मीदवार घोषित भोजपुरी स्टार पवन सिंह का चुनाव लड़ने के इंकार

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए बीजेपी ने 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। तो वहीं गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (Gujarat’s former Deputy CM Nitin Patel) ने का बड़ा ऐलान किया है। नितिन पटेल ने फेसबुक पर पोस्ट करके मेहसाणा लोकसभा सीट (Mehsana Lok Sabha constituency) चुनाव लड़ने की अपनी दावेदारी को वापस लेने का ऐलान किया है।

तो वहीं दूसरी तरफ़ आसनसोल से उम्मीदवार घोषित किए भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Bhojpuri singer-actor Pawan Singh) ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। पवन सिंह ने एक्स पर लिखा है कि ‘भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।’

नितिन पटेल ने कहा, ‘मैंने कुछ कारणों से मेहसाणा लोकसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपनी उम्मीदवारी दर्ज कराई थी। राज्य की 15 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कल कर दी गई है और मेहसाणा लोकसभा उम्मीदवार की चयन प्रक्रिया अभी भी जारी है। उससे पहले मैं बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर अपनी उम्मीदवारी वापस लेता हूं।’

उन्होंने कहा, ‘मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि माननीय नरेंद्र भाई मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें और पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाएं और भारत माता को परम वैभव प्राप्त कराएं।  मैं सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और सहयोगियों का बहुत आभारी हूं।’

Related posts

Heat Wave Struggle : भीषण गर्मी में एक-एक पैसेंजर को तरसते कोलकाता के हाथ-रिक्शा वाले

Awaaz India TV

Union Budget 2024 : क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ!

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result : Mahua Maji का कहना, हमें पूरा विश्वास है कि हम केंद्र में सरकार बनाएंगे

Awaaz India TV

कच्छे में आते थे Awadh Ojha सर, सेक्स की बातें करते थे–Dehli के चर्चित कोचिंग-गुरू पर छात्रा के गंभीर आरोप

Awaaz India TV

सांसदों-विधायकों को अभियोजन से छूट देने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट 4 मार्च को सुनाएगा फैसला

Awaaz India TV

Rajkot TRP Game Zone Fire :Rajkot में 30 लोग जिंदा जले, जानिए पूरा सच।

Awaaz India TV

Leave a Comment