Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti

Lok Sabha Elections 2024: कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफे के बाद छलका पशुपति पारस का दर्द, लगाए ये आरोप 

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने (Pashupati Paras) खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कहा कि मेरे साथ नाइंसाफी हुई है  पशुपति पारस ने भतीजे चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) को एनडीए (NDA) द्वारा दी गई सीट-शेयरिंग के समझौते की पुष्टि के बाद यह फैसला लिया है.

पशुपति पारस ने कहा, “एनडीए अलायंस की घोषणा हो गई है और मैं पीएम मोदी का शुक्रगुजार हूं. लेकिन मेरे और मेरी पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई है. इस वजह से मैंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है.”

बता दें, बिहार में बीजेपी 17, जेडीयू 16 और चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी(आर) को 5 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी. वहीं जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक-एक सीट दी गई है लेकिन एनडीए में शामिल एलजेपी के पशुपति पारस गुट को एक भी सीट नहीं मिली.

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने शुक्रवार को कहा था कि वो हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि उनकी पार्टी के अन्य सांसद उन सीटों से चुनाव लड़ेंगे, जहां से वो 2019 के लोकसभा चुनाव जीते थे.

Related posts

Manohar Nalge Death: Mumbai में मतदान केंद्र के शौचालय के अंदर मृत मिले Polling Agent।

Awaaz India TV

मोदी सरकार को हम बहुत जल्दी बंगलादेश की तरह निपटा देंगे–किसान नेता राजेश टिकैत का विवादास्पद बयान

Awaaz India TV

Manipur Rolling Booth Firing : EVM में हुई तोड़फोड़।  

Awaaz India TV

नई हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर महुआ मोइत्रा ने SEBI अध्यक्ष को पूछे सवाल।

Awaaz India TV

बंदूक ले कर ज्वेलरी शॉप लूटने आये 4 गुंडों पर दुकान मालिक ने बरसाए डंडे

Awaaz India TV

Team India के Victory Parade के बाद BCCI के लिए लिए Aaditya Thackeray का कड़ा संदेश।

Awaaz India TV

Leave a Comment