Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Lord Ram Controversy :भगवान राम के कथित विरोधी को मंत्री बनाए जाने पर सवाल उठे ।

Lord Ram Controversy :भगवान राम को काल्पनिक बताने वाले जीतन राम मांझी को कैबिनेट मंत्री बनाने को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। सब बीजेपी की राम भक्ति पर उंगलियां उठा रहे हैं। आप पार्टी ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने सवाल किया कि क्या भाजपा अब भगवान राम और रामायण को काल्पनिक मानती है? उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता के लिए अपनी धार्मिक मान्यताओं से समझौता कर लिया है‌। उन्होंने भाजपा से मांझी की टिप्पणी पर रुख स्पष्ट करने का आग्रह किया।

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख मांझी ने पिछले साल कहा था, “मेरा हमेशा से मानना रहा है कि भगवान राम एक काल्पनिक व्यक्ति हैं, न कि ऐतिहासिक…” बिहार के एकदम पिछड़े मुसहर समुदाय से आने वाले 79 वर्ष के जीतनराम मांझी बिहार की गया सीट से चुनाव जीते हैं। उन्हें मोदी सरकार ने कैबिनेट मंत्री की पोस्ट दी है और सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्रालय सौंपा है।

Related posts

Uddhav Thackeray ने दिया बड़ा बयान, Devendra Fadnavis को चुनौती देते हुए कहा, “या तो में रहूँगा या फिर वो”

Awaaz India TV

Rowdy Rathore 2 : Producer ने किया बताया तैयार है फिल्म की SCRIPT ।

Awaaz India TV

यूपी के कानपुर में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला मौलाना फरार

Awaaz India TV

Farmers Protest: हरियाणा सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौग़ात, फसल ऋण पर की ब्याज माफी की घोषणा

Awaaz India TV

जापान में भूकंप के तेज झटके, सुनामी का खतरा

Awaaz India TV

Supreme Court के कांवड़ मार्ग पर स्थित भोजनालयों के नेमप्लेट की रोक पर Congress नेता Pawan Kheda ने दी प्रतिक्रिया ।

Awaaz India TV

Leave a Comment