Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

यूपी के कानपुर में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला मौलाना फरार

Kanpur Child Abuse: कानपुर, यूपी की ग्वालटोली स्थित एक मजार में 70 वर्षीय मौलाना मुख्तार पर एक सात साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। वहां मौजूद एक लड़के ने बताया कि मौलाना ने पहले बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर कमरे में बुलाया। इसके बाद जब वह लड़का मौलाना के पीछे गया तो उसने देखा कि मौलाना ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और बच्ची को टॉफी देने के बाद उसके साथ ग़लत हरकत शुरू कर दी‌। जब उस लड़के को मौलाना की नीयत ठीक नहीं लगी तो उसने दरवाजे पर धक्का मारा। इससे डरकर मौलाना दूसरे दरवाजे से भाग गया‌।

इसके बाद लड़की के परिजनों की शिकायत पर मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मौलाना की तलाश में जुटी हुई है। बताया गया है कि पहले भी ये मौलाना कुछ बच्चियों से दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है। लेकिन लोगों ने बदनामी के डर से उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। वह कानपुर के ग्वालटोली का रहने वाला है। पूरे इलाके के लोग उसे मौलाना चाचा के नाम से जानते हैं। एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि 70 वर्षीय मुख्तार ने इसी इलाके की 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मौलाना की तलाश की जा रही है।

Related posts

Lok Sabha Election 2024 Result : वाराणसी से Narendra Modi की जीत ।

Awaaz India TV

नई हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर महुआ मोइत्रा ने SEBI अध्यक्ष को पूछे सवाल।

Awaaz India TV

PM Modi Oath Ceremony: Modi Cabinet 2024 की लिस्ट तैयार, अब घोषणा होना बाकी।

Awaaz India TV

मलयालम फिल्मों के कई फिल्मकारों पर यौनशोषण के आरोप, कांग्रेस ने केरल सरकार से मांगा जवाब

Awaaz India TV

Modi सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहला बजट पर INDIA गठबंधन ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया ।

Awaaz India TV

Maharashtra: मुंबई में मनोज जरांगे पाटिल के दो समर्थकों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Awaaz India TV

Leave a Comment