Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti sports Top Headlines

Olympics में Bronze Medal जीतने पर Mallikarjun Kharge ने Swapnil Kusale को दी बधाई

Paris Olympics 2024: महाराष्ट्र के स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक 2024 में  50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन वर्ग निशानेबाजी में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है।स्वप्नील ने इस प्रतियोगिता में कुल 451.4 अंक हासिल किये। चीन के लियू युकुन (liu yukun) ने स्वर्ण पदक जीता। उनका स्कोर 463.6 रहा।  यूक्रेन के कुलिस सेरही ने रजत पदक जीता। पेरिस ओलंपिक 2024 में यह भारत का तीसरा कांस्य पदक है।  स्वप्नील कुसाले महाराष्ट्र के कोल्हापुर के कंबलवाड़ी गांव के रहने वाले हैं। और 2012 से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अब 12 साल के लंबे इंतजार के बाद स्वप्निल कुसाले ने ओलंपिक में डेब्यू किया है।


वही स्वप्निल कुसाले के ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बधाई देते हुए अपने X अकाउंट पर पोस्ट जारी किया है।जारी किये पोस्ट में मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा,  “#पेरिस2024 #ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर राइफल शूटिंग स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर स्वप्निल कुसाले को बहुत-बहुत बधाई। आपकी सटीकता, फोकस और दृढ़ संकल्प ने आपको मंच पर और हमारे दिलों में जगह दिलाई है। भारत को आपकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर गर्व है! यह पदक आपकी सफलता की कहानी की शुरुआत हो। “

Related posts

Buddha Purnima : सामाजिक एवं धार्मिक उत्सव ।

Awaaz India TV

कोलकाता में लेडी डॉक्टर का रेप और मर्डर वाले मामले में प्रियंका गाँधी ने की सख्त कार्रवाई की अपील।

Awaaz India TV

दाढ़ी कटवाओ नहीं तो भागो क्लास से’, UP में प्रिंसिपल ने धमकाया मुस्लिम छात्र को

Awaaz India TV

कांग्रेस ने निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे पर उठाए सवाल, पूछा – क्या सीईसी या मोदी सरकार से था मतभेद ?

Awaaz India TV

Arvind Kejriwal Interim Bail : Kejriwal के अंतरिम के बाद खालिस्तानी के बढे Hopes।

Awaaz India TV

1 May महाराष्ट्र दिवस: एक समृद्ध और गर्वशील पर्व।

Awaaz India TV

Leave a Comment