MATHURA : मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में आरोपी मनोज ने 25 मई को लिफ्ट देने के बहाने एक 65 साल की महिला के साथ रेप और लूट की वारदात की थी। वह महिला के कानों के कुंडल, पायल व नाक की नथ लूटने के बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी की पहचान CCTV से की और 31 मई को तड़के 3 बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके दोनों पैर में गोली लगी होने की वजह से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह पुलिस और अस्पताल कर्मियों को चकमा देकर वह फरार हो गया था। उसका पता देने वाले को पुलिस की ओर से 50 हजार का इनाम घोषित था।
थाना शेरगढ़ पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस अभिरक्षा से भागे 50,000/- रू0 इनामी अपराधी/लूटेरा/बलात्कारी अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल व उपचार हेतु भर्ती करने पर चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया। अभि0 से अवैध शस्त्र/कारतूस व एक मो0सा0 बरामद।#UPPolice pic.twitter.com/oYqZJhtOgh
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) June 1, 2024
शनिवार की अल्स्सुबह पुलिस को उसकी लोकेशन शेरगढ़ क्षेत्र में मिली। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके सीने में गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके पास से 32 बोर की देशी पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस, 7 कारतूस का खोखा और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। पेशेवर अपराधी मनोज पर 2015 में अपने गांव की एक महिला से रेप करने का केस चला था। 2023 में वृन्दावन क्षेत्र में एक महिला का उसने पर्स छीनने के जुर्म में वह जेल में था और एक माह की पैरोल पर 15 मई को जेल से बाहर आया था ।