Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

अमोल मिटकरी की गाड़ी पर मनसे के कार्यकर्ताओं ने किया हमला।

Amol Mitkari : महाराष्ट्र के अकोला एनसीपी अजीत गुट के प्रवक्ता अमोल मिटकरी की कार पर राज ठाकरे की पार्टी मनसे के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। बताया जा रहा है कुछ दिन पहले मिटकरी ने राज ठाकरे की आलोचना की थी जिसके बाद विवाद बढ़ गया। अजित पवार गुट के नेता अमोल मिटकरी ने राज ठाकरे पर सुपारी लेने का आरोप लगाया था, जिसके बाद अकोला में उनकी कार पर हमला हुआ।  नाराज मनसे कार्यकर्ताओं ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए और उन पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन नाराज मनसे कार्यकर्ता सफल नहीं हो पाए। इस घटना से मनसे और अजित पवार गुट के बीच टकराव बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। इस घटना को लेकर शिवसेना शिंदे गुट का बोलना है सभ्य समाज में ऐसा हमला बर्दाश्त नहीं है।

कार पर हमला होने के बाद टीवी 9 मराठी से बात करते हुए उन्होंने कहा, ”वे महाराष्ट्र का नाम लेते हैं और इस तरह गुंडागर्दी करते हैं। यह कायरतापूर्ण हमला है. मैं इन हमलों से नहीं डरता”, अमोल मिटकरी ने कहा। “हमले के समय मैं विश्राम कक्ष में था। कुछ लोग मुझसे मिलने आये. मैं इसी लिए यहां आया हूं। यह हमला माणसे कार्यकर्ता ने किया था। मैं इसके खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज करूंगा”।

बता दे की, एनसीपी अजीत गुट के प्रवक्ता अमोल मिटकरी ने कहा था, ”सुपारी देने वाले को अपनी बात रखने वाले अजित पवार के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। क्योंकि चाहे सुपारी बहाद्दर हो, टोल नाका हो या भोंग्या आंदोलन, कोई भी आंदोलन सफल नहीं हो पाया है”।

Related posts

PM Modi Oath Ceremony: *मोदी की शपथ का मुहूर्त वही है जो था रामलला की स्थापना का मुहूर्त

Awaaz India TV

मल्लिकार्जुन खड़गे के SC-ST आरक्षण के बयान पर मायावती ने लगाया झूट बोलने का आरोप।

Awaaz India TV

आगरा में स्कूटी पर सवार लड़की संग 5 दरिंदो ने की छेड़छाड़, 2 गिरफ्तार 3 की तलाश जारी।

Awaaz India TV

Babil Khan’s cryptic post : Girlfriend से Breakup के बाद पोस्ट किये Photos।

Awaaz India TV

IPL 2024 : Chennai Super Kings से बहार हुए Matheesha Pathirana।

Awaaz India TV

महाराष्ट्र के नासिक में दो गुटों के बीच टकराव, तोड़फोड़ और पथरों की बरसात।

Awaaz India TV

Leave a Comment