Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Modi Hollow Promises :Modi का तीन करोड़ घर देने का वादा खोखला है–खडगे।

Modi Hollow Promises: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने तीन करोड़ आवास देने का ढिंढोरा पीटना शुरू कर दिया है, जबकि उन्होंने अब तक गरीबों को आवास देने का पुराना वादा पूरा नहीं किया है। खडगे ने आगे कहा कि “लोकसभा चुनाव में देश ने ऐसा जवाब दिया कि मोदी सरकार को दूसरों के घरों से कुर्सियां उधार लेकर अपना सत्ता का ‘घर’ संभालना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री जी ने 17 जुलाई 2020 को देश को ‘मोदी की गारंटी’ दी थी कि 2022 तक हर भारतीय के सिर पर छत होगी। ये ‘गारंटी’ तो खोखली निकली। अब तीन करोड़ प्रधानमंत्री आवास देने का ढिंढोरा ऐसे पीट रहे हैं, जैसे पिछली गारंटी पूरी कर ली हो।

उन्होंने कहा, “देश असलियत जानता है -इस बार इन 3 करोड़ घरों के लिए कोई डेडलाइन नहीं दी गई है, क्योंकि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस-यूपीए के मुक़ाबले 1.2 करोड़ घर कम बनवाए। कांग्रेस ने 2004-13 तक 4.5 करोड़ घर, भाजपा ने 2014-24 तक 3.3 करोड़ घर बनाए हैं। मोदी की आवास योजना में 49 लाख शहरी आवास – यानी 60 प्रतिशत घरों का अधिकांश पैसा जनता ने अपनी जेब से भरा।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,”एक सरकारी बेसिक शहरी घर औसतन 6.5 लाख का बनता है, उसमें केंद्र सरकार केवल 1.5 लाख देती है।

इसमें 40 प्रतिशत योगदान राज्यों और नगरपालिका का भी होता है। बाक़ी का बोझ का ठीकरा जनता के सिर पर आता है और वो भी क़रीब 60 प्रतिशत का बोझ। ऐसा संसदीय कमेटी ने कहा है। समाचार पत्रों से पता चला है कि नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में जो ‘सांसद आदर्श ग्राम योजना’ के तहत 8 गाँवों को विकसित करने के लिए गोद किया था वहाँ ग़रीबों के पास, ख़ासकर दलित व पिछड़े समाज के पास अब

Related posts

Munjya Success Bash: फिल्म की सक्सेस बैश में नजर आए Varun Dhawan और Shraddha Kapoor।

Awaaz India TV

T20 World Cup 2024 : America में फैंस से भीख मांग रहे Pakistani खिलाड़ी

Awaaz India TV

UP के कांवड़ यात्रा को लेकर जारी किये आदेश को Neha Singh Rathore ने नफरत और फूट डालने का फरमान कहा।

Awaaz India TV

शेख मुजीब पर फिल्म बनाने वाले प्रोड्यूसर और उनके एक्टर बेटे की हत्या

Awaaz India TV

Nirmala Sitharaman के Budget पर Chirag Paswan का विपक्ष को जवाब।

Awaaz India TV

American विश्वविद्यालयों के अध्ययन क्रम में शिवसेना प्रमुख Balasaheb Thackeray और Shiv Sena का इतिहास ।

Awaaz India TV

Leave a Comment