Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

लोनावाला में लुटेरे दूल्हे ने लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों का चूना लगाया

Punjab Loot Story: अभी तक तो लुटेरी दुल्हनों के ही किस्से ज्यादा सुनने को मिलते थे लेकिन पूना के निकट लोनावाला से लुटेरे दूल्हे ने अनोखे ढंग से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। ख़बर के मुताबिक एक कथित कनाडाई दूल्हा अपनी भावी पत्नी को लूटकर चंपत हो गया। लुधियाना में रह रही 41 वर्षीय तलाकशुदा महिला अपने घर पर बुटीक चलाती है। वहां वह अपने दो बच्चों, 17 वर्षीय बेटे और 13 वर्षीय बेटी के साथ रहती है।  महिला ने दोबारा शादी करने का फैसला किया जिसके लिए उसने एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अकाउंट बनाया। उसे 28 जुलाई को कनाडा निवासी मोहित चड्ढा का शादी का प्रस्ताव मिला।

मोहित ने बताया कि वह एयरलाइनों को खाद्य पैकेट की आपूर्ति करने का फ्रैंचाइज़ व्यवसाय करता है और  वर्तमान में मैनपावर की तलाश में मुंबई में है। पीड़िता जुलाई में लुधियाना से आकर उससे मुंबई में मिली और फिर उसके कहने पर सगाई की खातिर वो अपने परिवार के 9 सदस्यों के साथ अगस्त में मुंबई आई। यहां मोहित अपने कथित चाचा हरजीत और नौकर सतीश के साथ मिला। फिर लोनावाला जाने का कार्यक्रम बना। वहां जाकर वे सब लॉयन्स विला में रुके।

पीड़िता के मुताबिक, “चड्ढा बहुत अच्छी हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी बोलता है। उसने कहा कि वो मेरे भतीजों को भी कनाडा में काम में लगा देगा। वो कनाडा में काम के लिए उसी बंगले में लोगों के इंटरव्यू करने की बात कर रहा था‌। उसने खुद को होशियारपुर का निवासी बताया था और कहता था लुधियाना में उसकी संपत्ति है। वो बहुत  केयरिंग नेचर कां था, इसलिए दो -चार दिन में ही हम सबका दिल जीत चुका था। उसने 1 सितंबर को कनाडा वापसी और उसके पहले सगाई करने की बात की थी…”

आगे बात करते हुए पीड़िता ने बताया कि इसी बीच एक दिन उसने कनाडाई दूतावास से साक्षात्कार कॉल करवाने की बात कहकर किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए  मेरे बेटे और भाई के फोन को छोड़, सबके फोन अपने पास जमा करा लिए। फिर उसके द्वारा ऑफर किये गये मिल्क शेक को पीकर सब लोग बेहोश हो गये‌। रात को जब पीड़िता को होश आया तो पता चला चड्ढा  सबके मोबाइल फोन, 2 लाख रुपए नकद पर हाथ साफ कर, अपने दोनों साथियों के संग फरार हो चुका है। और तो और वो पीड़िता के परिजनों के मोबाइलों के जरिए अपने  खाते में 7.5 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर भी कर चुका था। फिलहाल लोनावाला सिटी पुलिस ने चड्ढा के खिलाफ बीएनएस, 2023 की धारा 305 (ए) (चोरी) के तहत एफआईआर दर्ज की है। बंगला बुक करने के लिए मोहित नामक उस ठग ने जो दस्तावेज दिए थे वो भी फर्ज़ी निकले। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related posts

10 साल बाद BJP नेता Pankaja Munde को हासिल हुई जीत, 26 वोट किये हासिल।

Awaaz India TV

PM MODI का बाबा साहेब को लेकर बड़ा बयान :कहा सविधान नहीं बदलेगा।

Awaaz India TV

मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में प्रशिक्षु प्रशिक्षुओं के लिए वजीफा के संबंध Aditya Thackeray ने लिखा पत्र।

Awaaz India TV

दाढ़ी कटवाओ नहीं तो भागो क्लास से’, UP में प्रिंसिपल ने धमकाया मुस्लिम छात्र को

Awaaz India TV

वक्फ बोर्ड बिल पर सामने आई बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती की प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

Watch Jabalpur Viral Video: पोलिस अफसर ने नशे में धुत तोड़े 8 गाड़ियों के शीशे।

Awaaz India TV

Leave a Comment