Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

PM Italy Visit : “वैश्विक चुनौतियों का समाधान हमारा लक्ष्य है”: ताजपोशी के बाद सर्वप्रथम इटली पहुंचे PM Modi

PM Italy Visit : 14 जून को शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली के अपुलिया पहुंचने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे विश्व नेताओं के साथ सार्थक चर्चाओं में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। उनका उद्देश्य वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना और एक उज्जवल भविष्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने अपना यह संदेश X पर भी पोस्ट किया।

मोदी ने अपने प्रस्थान वक्तव्य में कहा कि उन्हें खुशी है कि लगातार तीसरे कार्यकाल में उनकी पहली राजकीय यात्रा G7 शिखर सम्मेलन के लिए इटली की है। मैं 2021 में G20 शिखर सम्मेलन के लिए इटली की अपनी यात्रा को गर्मजोशी से याद करता हूँ। पिछले साल इटली के पीएम मेलोनी की भारत की दो यात्राएँहमारे द्विपक्षीय एजेंडे में गति और गहराई लाने में सहायक रहीं। हम भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और हिंद-प्रशांत और भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उल्लेखनीय है कि भारत इस शिखर सम्मेलन में आउटरीच देश के रूप में भाग ले रहा है। यह शिखर सम्मेलन 13-15 जून तक इटली के अपुलिया क्षेत्र में आलीशान बोर्गों एग्नाज़िया रिसॉर्ट में हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर इस शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

गुरुवार देर रात अपुलिया के ब्रिडिसि हवाई अड्डे पर उतरते ही, इटली में भारत की राजदूत वाणी राव और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 14 जून को विश्व नेताओं के साथ प्रधानमंत्री की मुलाकातों का विवरण देते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री जी के लिए कल का दिन उनके लिए बहुत व्यस्त है। हमारे पास विश्व नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें हैं। वे जी 7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र को भी संबोधित करेंगे। यह G7 शिखर सम्मेलन में भारत की 11वीं भागीदारी और पीएम मोदी की लगातार पाँचवीं भागीदारी होगी। लगातार तीसरी बार पदभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की पहली विदेश यात्रा है।

Related posts

पुलिस स्टेशन नहीं जाना तो मत जाएं, महिलाएं अब घर बैठे दर्ज़ करा सकती हैं एफआईआर– पीएम मोदी का ऐलान

Awaaz India TV

बदलापुर में बवाल, स्कूल में बच्चियों के यौन शोषण की घटना पर पेरेंट्स ने किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

Awaaz India TV

Amit Shah Roadshow : अमित शाह ने किया गांधीनगर में Mega Roadshow।  

Awaaz India TV

Non Smokers को भी हो सकता है Lung Cancer, बचाव के उपाय

Awaaz India TV

Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya के साथ Florence में हुई लूट पासपोर्ट, वॉलेट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज हुए चोरी।

Awaaz India TV

Salman Khan Attack : Salman पर हमले की एक और साज़िश, नवी मुंबई में 4 गिरफ्तार!

Awaaz India TV

Leave a Comment