Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

युवक को फंसाने के लिए Police ने खुद रखी कार में पिस्तौल, UP Police की अजब करतूत!

UP Police CCTV footage: यूपी के बुंलदशहर के शिकारपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो पुलिसकर्मी बीच सड़क पर मोटरसाइकिल से हथियार निकालकर एक कार में रख देते है और फिर फर्जी मामले में कार सवार युवक को गिरफ्तार कर लेते हैं. घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया,जिसके बाद चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

कार सवार युवक अमित के पिता दिनेश कुमार के मुताबिक उनका बेटा 21 जुलाई को एक समारोह से लौट रहा था। उसी बीच कुछ पुलिसकर्मियों ने एक बाजार में उसकी कार रोकी और जबरन कार में पिस्तौल रख दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। पास में लगे सीसीटीवी में सारी घटना कैद हो गई और उसी से वीडियो निकालकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। वहां के पुलिस अधीक्षक (अपराध) राकेश कुमार मिश्रा के अनुसार इस केस में जांच जारी है‌।शिकारपुर के थाना प्रभारी, नगर चौकी प्रभारी और दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि वीडियो में दिख रहे दो होम गार्डों के संबंध में उच्चाधिकारियों को एक अलग रिपोर्ट भेजी जा रही है।

इस घटना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने x पर उक्त घटना का वीडियो डालते कहा कि सीएम योगी की यूपी की बुलंदशहर पुलिस का कारनामा देखिए.. पुलिस सीएम योगी के इशारे पर किस तरह से दलितों, पिछड़ों और विपक्षियों को फर्जी तरीके से फंसाकर जेल भेजने का काम कर रही है, ये इस घटना से भी है। सीएम योगी यूपी में सरकार नहीं जंगलराज चला रहे हैं।

Related posts

Mumbai में चलती ट्रैन में Stunt करना युवक को पड़ा भरी, युवक का कटा एक हाथ और पैर।

Awaaz India TV

MATHURA : 65 साल की महिला के रेप का आरोपी एनकाउंटर में ढेर ।

Awaaz India TV

Electoral Bonds: एक अप्रैल, 2019 से 15 फरवरी, 2024 तक कुल 22,217 चुनावी बॉण्ड खरीदे गए : भारतीय स्टेट बैंक

Awaaz India TV

IGI Airport Electricity Down : Dehli Airport पर अचानक हुई बत्ती गुल।

Awaaz India TV

1200 करोड़ से बनी सांसद भवन में छत से पानी टपकने पर Akhilesh Yadav ने पुरानी संसद को किया याद।

Awaaz India TV

श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ ने ओपनिंग डे कमाई में ‘पठान’ और ‘कल्कि’ को पछाड़ा

Awaaz India TV

Leave a Comment