Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

हर्निया की सर्जरी कराने गये शख्स के पेट में मिले गर्भाशय और ओवरी, डॉक्टर रह गए हक्के-बक्के!

Gorakhpur Hernia Surgery:  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के हर्निया का ऑपरेशन किया, तो वे भौंचक्के रह गये। 46 वर्षीय राजगीर मिस्त्री और दो बच्चों के पिता उस व्यक्ति के शरीर में महिला प्रजनन अंग गर्भाशय और ओवरी मौजूद थे।
दरअसल मिस्त्री को कुछ दिनों से पेट में दर्द हो रहा था, जिसके चलते उन्होंने अल्ट्रासाउंड करवाने का फैसला किया।

जांच में पता चला कि उनके पेट के निचले हिस्से में मांस का एक टुकड़ा अन्य आंतरिक अंगों के संपर्क में आ रहा था, जिसके कारण उन्हें हर्निया हो गया था। मिस्त्री के ऑपरेशन के दौरान पता चला कि मांस का जो टुकड़ा पेट की झिल्ली से निकलकर नली तक पहुंच रहा था, वह एक अविकसित गर्भाशय था और उसके बगल में एक ओवरी यानी अंडाशय था।

सूत्रों के अनुसार राजगीर एक निःशुल्क हर्निया जांच शिविर में गया था। शिविर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र देव ने बताया कि व्यक्ति की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से हर्निया पाया गया था। डॉ. देव की देखरेख में मिस्त्री की सर्जरी की गई, जिसके दौरान पाया गया कि पेट की झिल्ली से बाहर आकर नली तक पहुंचा मांस का टुकड़ा एक अविकसित गर्भाशय था और उसके बगल में एक अंडाशय था। ऑपरेशन के बाद राजगीर मिस्त्री अब स्वस्थ है। डॉ. देव ने बताया कि मिस्त्री के शरीर में यह एक जन्मजात विकृति थी और उसमें महिलाओं जैसी कोई विशेषता नहीं थी।

Related posts

हम सोमालिया जैसी सर्विस पाने के लिए इंग्लैंड की तरह टैक्स देते हैं… आप सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी को जमकर घेरा

Awaaz India TV

Annu Kapoor reacts to death threats : अन्नू कपूर को जान से मारने की धमकी, पुलिस से की सुरक्षा की मांग ।

Awaaz India TV

Tirumankai Alvar : ब्रिटेन वापस करेगा भारत से चुराई हुई 500 साल पुरानी मूर्ति ।

Awaaz India TV

सांसदों-विधायकों को अभियोजन से छूट देने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट 4 मार्च को सुनाएगा फैसला

Awaaz India TV

Mental Health in Workplace: मानसिक स्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण चिंता

Awaaz India TV

मुंबई लाया गया छत्रपति शिवाजी महाराज का ऐतिहासिक बाघनख! दर्शन के लिए रखा जायेगा म्यूजियम में

Awaaz India TV

Leave a Comment