Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Pune Porsche Case: आरोपी के पिता-दादा पर एक और केस, पिता का रिसोर्ट तोड़ा गया।

Pune Porsche Case: पुणे के कारोबारी विशाल अग्रवाल (Vishal Agarwal) के नाबालिग बेटे ने 19 मई को पुणे के कल्याणी नगर इलाके में शराब के नशे में अपनी पोर्शे कार से एक मोटरसाइकिल को रौंद दिया था जिससे मोटर साइकिल पर सवार दो IT प्रोफेशनल की मौत हो गई थी। इस कांड के बाद अब उस नाबालिग के पिता और दादा द्वारा एक व्यवसायी के बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में इन दोनों और अन्य तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले में IPC की धारा 420 और 34 जोड़ी गई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि किशोर के पिता-दादा और अन्य तीन के खिलाफ पुणे के वड़गांव शेरी इलाके में कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय चलाने वाले एक व्यक्ति डीएस कतुरे (DS Kature) ने चंदननगर थाने में विनय काले (Vinay Kale) नाम के व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। डीएस कतुरे (DS Kature) के बेटे शशिकांत कतुरे (Shashikant Katur) ने विनय काले (Vinay Kale) से निर्माण काम के लिए 5% की दर पर लोन लिया था। वक्त पर लोन न चुका पाने के बाद काले ने कथित तौर पर मूल राशि में चक्रवृद्धि ब्याज जोड़ना शुरू कर दिया और शशिकांत कतुरे (Shashikant Katur) को परेशान करना शुरू कर दिया।

लगातार उत्पीड़न से तंग आकर शशिकांत ने 9 जनवरी, 2024 में आत्महत्या कर ली। शिकायत मिलने के बाद विशाल अग्रवाल (Vishal Agarwal), उनके पिता और आरोपी विनय काले (Vinay Kale) के खिलाफ भी चंदननगर थाना पुलिस ने IPC की धारा 306 और 506 के तहत मामला दर्ज किया था। इसके अलावा स्थानीय अधिकारियों ने विशाल अग्रवाल (Vishal Agarwal) के महाबलेश्वर रिसॉर्ट को अनधिकृत निर्माण कहकर कल ध्वस्त कर दिया।

Related posts

बलात्कार की घटनाओं पर कड़े केंद्रीय कानून की आवश्यकता के पत्र पर जवाब न मिलने पर ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा एक और खत।

Awaaz India TV

Delhi Vada Pav Girl : वड़ा पाव गर्ल ने खरीदी 75 लाख रुपये की Ford Mustang।

Awaaz India TV

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से मन को हमेशा अद्भुत संतोष मिलता है : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

Awaaz India TV

Plastic की बोतलों में रखा पानी पीने से जानलेवा बीमारियों का खतरा।

Awaaz India TV

‘पकड़ के मारना चाहिए,’ मुकेश खन्ना अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स पर भड़के, मामला क्या है?

Awaaz India TV

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कोच Anshuman Gaekwad ने 71 वर्ष की उम्र में कहा अलविदा।

Awaaz India TV

Leave a Comment