Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव मेटीरियल लीक, दो वर्कर्स के बेहोश होने की खबर

Lucknow Airport Radio Active Material Leak: लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल पर लखनऊ से गुवाहाटी जा रहे विमान में एक कंटेनर भेजा जा रहा था जिसमें कैंसर की दवाएं थीं। विमान में दवाओं का कंटेनर चढ़ाने से पहले उसकी  सिक्योरिटी जांच के दौरान‌ बीप की आवाज सुनाई दी। इसी के चलते कंटेनर खोला गया तो पता चला उन दवाओं को सुरक्षित करने में जिस रेडियो एक्टिव मेटीरियल यानी फ्लोरीन गैस का इस्तेमाल होता है वो लीक हो गया था, जिसके कारण मौके पर ही दो कार्गो कर्मचारी बेहोश हो गए।

तुरंत एयरपोर्ट का लगभग डेढ़ किलो मीटर का एरिया खाली कराया गया। सूत्रों के अनुसार मामले की जांच चल रही है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। यात्रियों को हटाकर एरिया खाली करवाया गया है। जांच में लगे तीन कर्मियों को आइसोलेट किया गया है।अभी स्थिति सामान्य है। हवाई अड्डे के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। उड़ानें सामान्य रूप से जारी हैं‌।

Related posts

Same-Sex Marriage: जापानी अदालत का ऐतिहासिक फैसला, समलैंगिक विवाह प्रतिबंध को माना ‘असंवैधानिक’

Awaaz India TV

1200 करोड़ से बनी सांसद भवन में छत से टपकते पानी पर सामने आई Sanjay Singh की तीखी प्रतिक्रिया

Awaaz India TV

Nassau Stadium Dismantling Begins: NEW YORK का Nassau Stadium को तोड़ने का काम शुरू।

Awaaz India TV

Babil Khan’s cryptic post : Girlfriend से Breakup के बाद पोस्ट किये Photos।

Awaaz India TV

मीरा रोड पेनकर पाड़ा स्थित मंदिर में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर

Awaaz India TV

अक्षय कुमार ने हाजी अली दरगाह को दान किए 1 करोड़ 21 लाख

Awaaz India TV

Leave a Comment