Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

अक्षय कुमार ने हाजी अली दरगाह को दान किए 1 करोड़ 21 लाख

Akshay Kumar Donation at Haji Ali: अक्षय ‘खिलाड़ी’ कुमार का फिल्म कैरियर भले कुछ डांवाडोल सा चल रहा हो, लेकिन उनकी नेकी लोगों का दिल जीतती हुई नजर आ रही है। इन दिनों खिलाड़ी कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘खेल खेल में’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अपनी फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय कुमार मुंबई स्थित प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह पहुंचे। अक्की ने वहां चादर चढ़ाई और अपनी फिल्म की सक्सेस के लिए दुआ भी मांगी। हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने गुरुवार सुबह दरगाह के नवीकरण खर्च के एक हिस्से की जिम्मेदारी ली। इसके लिए एक्टर ने 1 करोड़ 21 लाख रुपए दान में दिए। हाजी अली दरगाह ट्रस्ट और माहिम दरगाह ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी सुहैल खंडवानी ने अपनी टीम के साथ अक्षय का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Related posts

गणेश उत्सव के चलते शनिवार और रविवार को लालबाग परेल क्षेत्र में भीड़भाड़ होने की संभावना

Awaaz India TV

दिल्ली के संगम विहार में पानी टैंकर पर हमला और फिर टैंकर चालक ने युवक को कुचला।

Awaaz India TV

Shikhar Bank Scam :”ये सरासर झूठ है, मैंने शिखर बैंक क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती नहीं दी” Anna Hazare नाराज

Awaaz India TV

24 अगस्त को ‘महाराष्ट्र बंद’ का ऐलान, उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिंदे सरकार को जमकर घेरा

Awaaz India TV

“Munjya” Day1 Collection : “Munjya” ने पहले दिन Box Office पर जमकर छापे नोट।

Awaaz India TV

विनेश फोगाट की वतन वापसी, पैतृक गांव रवाना, मिलेंगे 1 करोड़ रु.और नौकरी

Awaaz India TV

Leave a Comment