Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

Dehli लोकसभा सदन में Rahul Gandhi ने सुनाई “कुरुक्षेत्र युद्ध” और “चक्रव्यूह” की कहानी।

Delhi Lok Sabha Parliament: दिल्ली में इस वक्त लोकसभा सत्र शुरू है ऐसे में राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के तौर पर विपक्ष पर सवाल पर सवाल खड़े  कर रहे हैं। सोमवार को बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाभारत के कुरुक्षेत्र युद्ध का जिक्र किया। कुरुक्षेत्र युद्ध में हुए चक्रव्यूह में अभिमन्यु को मारने की कहानी सुनाई। राहुल गांधी ने कहा, “हजारों साल पहले हरियाणा में कुरुक्षेत्र के युद्ध में एक युवक अभिमन्यु को 6 लोगों ने चक्रव्यूह में फंसा कर मारा था। 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह तैयार हुआ है, जो अभिमन्यु के साथ हुआ, वही हिंदुस्तान के साथ किया जा रहा है”।


राहुल गांधी ने आगे चक्रव्यूह और बीजेपी के चुनाव चिन्ह की तुलना करते हुए कहा, ने चक्रव्यूह के बारे में थोड़ी रिसर्च की तो मुझे पता चला कि चक्रव्यूह का एक दूसरा नाम होता है “पद्मव्यूह” जो कमल के फूल के शेप में होता है। 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह तैयार हुआ है। वह भी कमल के फूल के शेप में है। और उसका छिन्न प्रधानमंत्री सीने पर लगा के घूमते है। जो अभिमन्यु के साथ चक्रव्यूह में हुआ, वही हिंदुस्तान के साथ किया जा रहा है। युवाओं, किसानों, माताओ-बहनों, छोटे और मध्यम व्यापारियों के साथ।

राहुल गांधी ने कहा, “अभिमन्यु को जिन 6 लोगों ने मारा था, उनके नाम हैं- द्रोणाचार्य, कर्ण, कृपाचार्य, कृतवर्मा, अश्वत्थामा और शकुनी। आज भी चक्रव्यूह में 6 लोग हैं।तब भी चक्रव्यूह को 6 लोग कंट्रोल कर रहे थे और आज भी 6 लोग कंट्रोल कर रहे हैं। ये 6 लोग- नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अडानी और अंबानी हैं।

Related posts

Jharkhand में भी ढह गया निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा।

Awaaz India TV

Dehli Online Scam: Social Media पर लड़की बनकर लाखों की ठगी करने वाला Arrest।

Awaaz India TV

उत्तराखंड उप-चुनाव में Congress के जीत के बाद Alok Sharma का BJP को लेकर बड़ा बयान

Awaaz India TV

23 जुलाई को वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman के बजट पेशी के पहले Supriya Shrinate ने खड़े किये कुछ सवाल।

Awaaz India TV

मुकेश अंबानी की सैलरी जीरो,आखिर मामला क्या है?

Awaaz India TV

Electoral Bonds: एक अप्रैल, 2019 से 15 फरवरी, 2024 तक कुल 22,217 चुनावी बॉण्ड खरीदे गए : भारतीय स्टेट बैंक

Awaaz India TV

Leave a Comment