Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

RG कर अस्पताल को बंद कर दीजिए, मरीजों को वहां से शिफ्ट कर दीजिए–ममता बनर्जी सरकार को हाईकोर्ट की फटकार

Mamata Banerjee on Kolkata High Court: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शनकारियों पर हमले और अस्पताल में तोड़फोड़ करने की हालिया घटना पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की TMC सरकार के कामकाज पर चार दिन में दूसरी बार सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे पहले तो ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी से बलात्कार और हत्या के मामले में ममता बनर्जी की सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। अब उपद्रवियों द्वारा अस्पताल में घुसकर बुरी तरह तोड़फोड़ करने और प्रदर्शनकारियों से मारपीट करने पर चीफ जस्टिस ने बेहद नाराजगी दिखाई है।

कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस टीएस शिवागणम और जस्टिस एच. भट्टाचार्य की बेंच ने उक्त अस्पताल में तोड़फोड़ के मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई की है। चीफ जस्टिस ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा,’भीड़ का यह काम सीधे-सीधे राज्य सरकार की मशीनरी फेल होना है। सामान्य हालात में जब इतनी भारी भीड़ जुटती है तो वहां हालात संभालने के लिए पुलिस भी मौजूद होती है।

यदि 7 हज़ार लोग अस्पताल में घुस गए तो यह यकीन करना मुश्किल है कि इसमें सरकार की नाकामी नहीं है। जस्टिस ने कहा कि मरीजों को वहां से शिफ्ट कर दीजिए और आरजी कर अस्पताल को बंद कर दीजिए। हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि ऐसी घटनाएं डॉक्टरों के बीच भय और अनिश्चितता का माहौल पैदा कर रही हैं। पश्चिम बंगाल सरकार डॉक्टरों को सुरक्षित कार्य का वातावरण देने का विश्वास नहीं दिला पा रही है।’

वैसे कोलकाता पुलिस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल में बुधवार रात को तोड़फोड़ करने के मामले में 19 लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी लोगों की फोटो भी पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी की है।

Related posts

Lok Sabha elections 2024: कांग्रेस की तीसरी सूची जल्द होगी जारी,कई दिग्गजों का इंतजार होगा खत्म

Awaaz India TV

बिकाऊ है Kangana Ranaut का बांद्रा वाला बंगला, कीमत 40 करोड़…?

Awaaz India TV

लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव मेटीरियल लीक, दो वर्कर्स के बेहोश होने की खबर

Awaaz India TV

“Munjya” Day1 Collection : “Munjya” ने पहले दिन Box Office पर जमकर छापे नोट।

Awaaz India TV

साबरमती एक्सप्रेस हादसे पर भोजपुरी गायिका नेहा राठौर बोली, पूरी तरह से ग़ैरज़िम्मेदार सरकार है।

Awaaz India TV

 बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को झूठ बोलने की लत है- सुप्रिया श्रीनेत।

Awaaz India TV

Leave a Comment