Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

जयपुर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में छुड़ाया एक युवक को किडनैपर्स से!

Jaipur Police Rescues Youth: जयपुर पुलिस ने मंगलवार को ‘ऑपरेशन चेकमेट’ के तहत ब्रह्मपुरी इलाके की नाहरगढ़ पहाड़ी से अपहृत एक युवक को सकुशल बचा लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अपहृत युवक अनुज को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के एक होटल में रखा गया था।

वायरल वीडियो में एक अधिकारी कहता हुआ दिखाई दे रहा है, “अनुज, उठो बेटा, खड़े हो जाओ.. जयपुर पुलिस… आओ, हम आपके लिए यहाँ आए हैं।” यह महसूस करते हुए कि आखिरकार उसकी मुसीबत खत्म हो गई है, अनुज के चेहरे पर राहत की चमक दिखाई देती है। खास बात यह है कि इस लड़के को उसके जन्मदिन के दिन ही बचाया गया। पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि अनुज 18 अगस्त को अपने एक मित्र के साथ नाहरगढ़ हिल गया था और उसके अच्छे पहनावे से अपहरणकर्ताओं को लगा कि वह किसी धनी परिवार से है। उन्होंने उसे पकड़ लिया, उसका मुंह बंद कर दिया और फिर उसके हाथ-पैर बांधकर उसे जबरदस्ती एक गाड़ी में धकेल दिया। जबकि अनुज के दोस्त को सड़क किनारे छोड़ दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Awaaz India TV (@awaazindiamumbai)

घटना की सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में ड्रोन से तलाशी ली, लेकिन अनुज का पता नहीं चल सका। बाद में पुलिस को अपहरण का मामला होने का संदेह हुआ और उन्होंने ‘ऑपरेशन चेकमेट’ के लिए कई टीमें गठित कीं। इसी बीच अपहरणकर्ताओं ने अनुज के परिवार से संपर्क किया और 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। हालांकि, परिवार ने इतनी बड़ी रकम का इंतजाम करने के लिए कुछ समय मांगा। उधर पुलिस अपहरणकर्ताओं के फोन नंबर का पता लगाने और उनकी तलाश में जुटी थी, जो लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे। फिर एकाएक

अपहरणकर्ताओं ने लड़के के परिवार को कालका-शिमला एक्सप्रेस ट्रेन के आखिरी कोच में पैसे पहुंचाने को कहा। इस रूट पर पुलिस की टीमें तैनात कर दी गईं और जैसे ही परिवार को धरमपुर रेलवे स्टेशन के पास बैग छोड़ने को कहा गया, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के बाद पुलिस उसके बाकी साथियों तक पहुंचने में सफल रही। आखिरकार पुलिस को सोलन का वह होटल मिल गया जहां अनुज को बंधक बनाकर रखा गया था। वीडियो में अनुज के बगल में एक अन्य अपहरणकर्ता सोता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। जयपुर पुलिस द्वारा इस मामले में एक महिला समेत जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान वीरेंद्र सिंह, विनोद, अमित कुमार, जितेंद्र भंडारी और जमुना सरकार के रूप में हुई है।

Related posts

Diamonds In Noodles: गोल्ड छुपाने की तरकीब हो गयी फ़ैल।

Awaaz India TV

Lok Sabha elections 2024: कांग्रेस की तीसरी सूची जल्द होगी जारी,कई दिग्गजों का इंतजार होगा खत्म

Awaaz India TV

Victims Of Casting Couch : Ravi Kishan कैसे बचे Casting Couch से! किस्सा उन्हीं की जुबानी

Awaaz India TV

Jammu & Kashmir के Anantnag में भीषण सड़क हादसा, खाई में गाड़ी गिरने से 8 लोगों की मौत।

Awaaz India TV

कांग्रेस ने निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे पर उठाए सवाल, पूछा – क्या सीईसी या मोदी सरकार से था मतभेद ?

Awaaz India TV

कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता सुभाष चंद्र बॉस के पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजली।

Awaaz India TV

Leave a Comment