Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 10 मार्च को महाराष्ट्र में करेगी प्रवेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 10 मार्च को गुजरात से महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में पहुंचेगी। पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों ने  यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यात्रा नंदुरबार से धुले, मालेगांव और नासिक तक जाएगी, जहां राहुल गांधी भगवान राम को समर्पित प्रसिद्ध कालाराम मंदिर और भगवान शिव को समर्पित त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इसके बाद ठाणे जिले के भिवंडी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, इसके उपरांत यह यात्रा मुंबई में प्रस्तावित ‘समापन सभा’ के लिए रवाना होगी। समापन सभा 13 या 14 मार्च को होने की संभावना है।

पार्टी ने पहले घोषणा की थी कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 26 फरवरी से एक मार्च तक विश्राम पर रहेगी, ताकि राहुल गांधी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अपने दो विशेष व्याख्यान दे सकें तथा नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठकों में भाग ले सकें। यह यात्रा दो मार्च को राजस्थान के धौलपुर से फिर से शुरू होगी और उसी दिन मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

Related posts

 MP Chhindwara Crime : घर में ही निकला हैवान , 8 लोगों को मारकर फिर ली खुदकी जान।  

Awaaz India TV

सोशल मीडिया पर दोस्ती की फिर 13 वर्षीय लड़की का किया बलात्कार।

Awaaz India TV

वधावन बंदरगाह के भूमि पूजन समारोह के विरोध में मछुआरों ने निकाली रैली, ‘गो बैक’ के नारे भी लगाए।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: देश में पहली बार, Election Result से पहले चुनाव आयोग की मीटिंग।

Awaaz India TV

वर्ली Hit and Run के पीड़िता के बेटी ने Aditya Thackeray से माँ के लिए माँगा न्याय कहा, “दादा उसे छोड़ना नही”

Awaaz India TV

Diamonds In Noodles: गोल्ड छुपाने की तरकीब हो गयी फ़ैल।

Awaaz India TV

Leave a Comment