Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

मातोश्री के बाहर मुस्लिम समाज द्वारा किये धरना प्रदर्शन को संजय राउत ने कहा, सत्ता पक्ष के सुपारी गैंग।

Muslim Community Protest at Matoshree: संसद में सरकार द्वारा पेश किए वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर शिवसेना द्वारा संसद के बहिष्कार को लेकर नाराज मुस्लिम समाज ने मातोश्री के बाहर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही नाराज मुस्लिम समाज ने “वोट लेकर भाग गए” के नारे लगाए। लोग उनकी पार्टी को धोखेबाज़ बता रहे हैं।वही मातोश्री के  बाहर मुस्लिम आंदोलन करने वालों को संजय राउत ने सत्ता पक्ष के सुपारी गैंग का मेंबर, क्रिमिनल और भाड़े का टट्टू बताते हुए निशाना साधा।

संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मातोश्री के बाहर इस बोर्ड के मामले में जो एक आंदोलन हुआ वह भी ऐसे ही लोग थे किसी ने खास पैसा देकर सुपारी देकर भेजे हुए लोग थे अब तक यह जो बिल है वह ग्रुप ऑफ पार्लियामेंट में चर्चा को नहीं आया है वह गया है जेपीसी के पास जिसमें हमारे भी मेंबर है शिवसेना के तो भाई अब तक चर्चा हुई नहीं किसी की राय क्या है। अभी तक पता नहीं सबसे पहले विरोध किया है तेलगु देसम ने जेडीयू के मेंबर्स ने यह जो प्रॉपर्टी है यह आप किसको देना चाहते हो यह सवाल है लेकिन मातोश्री के बाहर एक हंगामा खड़ा कर देना कुछ 10 12 लोग आए उनमें से आधे तो क्रिमिनल थे।

अब यह किसने भेजी यह सुपारी किसकी थी यह मैं आपको दिखाना चाहता हूं जो 10 12 लोग मातेश्वरी के बाहर हमारे खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे वह सब मुख्यमंत्री के लोग थे सभी के सभी वह सब वर्ष में रहते हैं या मुख्यमंत्री के थाने में जो निवास है वहां रहते हैं उनके लोगों के साथ घूमते हैं सभी के नाम और सभी का रिकॉर्ड है।

  • यह लोग मुख्यमंत्री के पास खड़े रहते हैं यह महाशय मोर्चा में थे अकबर सैयद यह किसके साथ है आप देख लीजिए।
  • दूसरा है सलमान शेख यह भी मुख्यमंत्री के साथ है यह अपराफ सिद्ध की जो है यह किसके साथ है आप देख लीजिए।
  • कई लोग ऐसे हैं जो मिसेज मुख्यमंत्री के साथ है। इलिया शेख सबसे ज्यादा उड़ रहा था। यह भी मुख्यमंत्री के साथ है।

जो सभी लोग वहां बाहर खड़े थे और हमारे खिलाफ उद्धव जी के खिलाफ हमारी राय पूछ रहे थे यह सभी लोग सुपारी गैंग के मेंबर थे जो सुपारी गैंग वर्ष में बैठी है थाने में जब उद्धव जी गए थे तो वहां जो गड़बड़ करने की कोशिश की है वह भी यह सुपारी गैंग के ही मेंबर है सभी लोग जो नारियल फेंका वह सब सुपारी गैंग के मेंबर है और यह सुपारी गैंग के मुख्य दिल्ली में बैठे हैं। हमारे पास सब एविडेंस है यह जो सब कुछ हुआ है यह जनता देख रही है आपका नकाब निकल गया है इस तरीके से भाड़े का टैटू लाकर हमारे सामने खड़े कर दोगे और तमाशा कर रहे हो आपका भी तमाशा कर देंगे।

Related posts

Sonakshi Zaheer Wedding: Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal के शादी को पटना में विरोध, कहा-लव जिहाद को बढ़ावा।

Awaaz India TV

Mumbai: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में कोस्टल रोड के पहले चरण का उद्घाटन किया

Awaaz India TV

मेरठ में भी कांवड़ियों ने की मारपीट, कार चालक पर कांवड़ खंडित होने के आरोप लगाए।

Awaaz India TV

Saba slams ‘patriarchal mindset’ : Hrithik Roshan के साथ डेटिंग के बाद VO की नौकरियां खोने पर बोली Saba Azad।

Awaaz India TV

मोदी सरकार को हम बहुत जल्दी बंगलादेश की तरह निपटा देंगे–किसान नेता राजेश टिकैत का विवादास्पद बयान

Awaaz India TV

Vasai Murder Viral Video : दिन दहाड़े लोहे का पाना सिर में मारकर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या ।

Awaaz India TV

Leave a Comment