Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Supreme Court के आरक्षण वाले निर्णय का विरोध, SC-ST संगठनों की ओर से 21अगस्त को भारत बंद का आह्वान

Bharat Bandh Against Reservation: गत दिनों जैसे ही आरक्षण को लेकर ‘कोटे में कोटा’वाला सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया वैसे ही मीडिया में चर्चाओं का बाजार गर्म है। आरक्षण विरोधी कुछ लोगों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला देरी से सही लेकिन दुरुस्त आया है। उनका कहना है कि यह आरक्षण के जड़ से खत्म होने की शुरुआत है।

ऐसे लोगों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आरक्षण पर सीधा हमला ना करते हुए सर्वोच्च न्यायालय के माध्यम से जबरदस्त चोट की है, वह सही है। आरक्षण विरोधी खेमे में इस फैसले पर मिठाइयां बांटी जा रही हैं और खुशियां मनाई जा रही हैं। वहीं दलित संगठनों ने आरक्षण के समर्थन में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में बड़े आंदोलन के लिए कमर कस ली है।

इसी के चलते राष्ट्रीय भीमसेना प्रमुख सतपाल तंवर ने 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया है। लिहाजा सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के विरोध में देश के कोने-कोने में बड़े आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है।दलित समाज के विभिन्न संगठन और संस्थाओं ने आरक्षण को बचाने किए 21 अगस्त भारत बंद के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Related posts

Mumbai की लोकल ट्रेन का जवाब नहीं, Eurorail से बेटर है–Tushar Kapoor

Awaaz India TV

Baloda Bazar Violence: बलौदा बादाजर अमर गुफा हिंसा पर Mayawati ने की मांग।

Awaaz India TV

MSCB Scam: प्रवर्तन निदेशालय ने शरद पवार के पोते रोहित पवार की चीनी मिल को किया कुर्क

Awaaz India TV

Top 10 News:

Awaaz India TV

दिल्ली में बांग्लादेश बताकर मुसलमानों को पीटने वाले दक्ष चौधरी सामने आया वीडियो।

Awaaz India TV

मुंबई लाया गया छत्रपति शिवाजी महाराज का ऐतिहासिक बाघनख! दर्शन के लिए रखा जायेगा म्यूजियम में

Awaaz India TV

Leave a Comment