Awaaz India TV
sports Top Headlines

T20 World Cup : T20 World Cup के पहले Team India ने की ग्राउंड सेशन की हुई शुरुवात।

T20 World Cup : IPL मैच खत्म होने के बाद अब सभी फैंस और भारतीय जनता की नजर T20 World Cup पर है। Cricket World Cup 2023 में टीम इंडिया की निराशाजनक हार के बाद अब सभी की उम्मीदे T20 World Cup जुड़ी हुई है। T20 World Cup में हिस्सा लेने के लिए टीम इंडिया 27 मई को रावण हुए थे। वही New York पहुंचे ने के एक दिन बाद ही टीम इंडिया ने लाइट ट्रेनिंग एक्सरसाइज और ग्राउंड सेशन की शुरुआत कर चुके है।

टीम के strength and conditioning coach सोहम देसाई (Soham Desai) ने बुधवार को BCCI द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कहा, “हम परसों आये और हमने यहां अपनी दिनचर्या में ढले। विचार समय क्षेत्र का अभ्यस्त होने का था। आज हम अपना पहला ग्राउंड सेशन कर रहे हैं”। ”उन्होंने कहा, “वे हमसे ढाई महीने से दूर थे। बस उन्हें यह जानने के लिए एक साथ लाना कि वे कहां खड़े हैं, विश्व कप से पहले क्या करने की जरूरत है, यही लक्ष्य था। आज का लक्ष्य इस गर्मी में पार्क में 45 मिनट से एक घंटा बिताना है या जो भी हो फिर से शुरू करना है”।

कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), संजू सैमसन (Sanju Samson), हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), ऋषभ पंत (Rishabh Pant), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मैदान में स्फूर्ति और लगन के साथ एक्सरसाइज करते दिखे। वही उन्होंने ग्राउंड सेशन के दौरान अपनी भावनाएं व्यक्त की। बुमराह ने कहा, ” हमने अभी तक क्रिकेट नहीं खेला है। आज हम एक टीम एक्टिविटी के लिए यहां आएं है। उम्मीद है यह अच्छा होगा, मौसम वास्तव में काफी अच्छा है”। “पहली बार हम न्यूयॉर्क में क्रिकेट खेलने जा रहे हैं। यह बेहद मजेदार होने वाला है”, रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने कहा।

वही बता दे की , टीम इंडिया अपने T20 World Cup की शुरुआत 05 जून, 2024 को न्यूयॉर्क (New York) के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Nassau County International Cricket Stadium) में आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ करेंगे, इसके बाद 09 जून, 2024 को उसी स्थान पर पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ अहम मुकाबला होगा। इसके बाद भारत क्रमशः 12 और 15 जून को USA और कनाडा (Canada) संग खेलेगा।

Related posts

जयपुर में पुलिस ने आर्मी कमांडो को नग्न कर डंडों से पीटा, हंगामे के बाद सवाल उठे पुलिसिया कार्रवाई पर

Awaaz India TV

Bigg Boss OTT 3, पर भड़की Devoleena Bhattacharjee, कहा “इतने बुरे दिन चल रहे हैं?”

Awaaz India TV

केंद्रीय खेल मंत्री Mansukh Mandaviya और Ayushmann Khurrana ने Team India को प्रोत्साहित करने के लिए देशवासियों से अनुरोध किया।

Awaaz India TV

Jammu & Kashmir के Anantnag में भीषण सड़क हादसा, खाई में गाड़ी गिरने से 8 लोगों की मौत।

Awaaz India TV

PM Modi Oath Ceremony: Modi Cabinet 2024 की लिस्ट तैयार, अब घोषणा होना बाकी।

Awaaz India TV

Gurmeet Ram Rahim acquitted: पूर्व मैनेजर की हत्या के मामले में Gurmeet Ram Rahim बरी!

Awaaz India TV

Leave a Comment