Thane Crime Branch: ठाणे पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट 01 में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। सोशल मीडिया फेसबुक पर Job Job Job ऐसा लिखा हुआ मैसेज अपलोड कर लोगों को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर अब तक 14 लाख तक की धोका धडी युवाओं के साथ की गई ऐसा मामला सामने आया।
ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट 01 को जानकारी मिली थी कि आरोपी मोहित डिसूजा यह फेसबुक पर नौकरी उपलब्धता की मैसेज अपलोड कर युवाओं को फेसबुक द्वारा नंबर शेयर करने के बाद उसे नजदीक की जगह पर मिलने बुलाता तो कुछ इसी तरह उसने ठाणे के रहने वाले एक शख्स को ठाणे स्टेशन पर मिलने को बुलाया और वहां पर जब उसने उसे शक से पैसे की बात को ठाणे ब्रांच यूनिट 01 ने आरोपी मोहित डिसूजा को ताबड़तोड़ गिरफ्तार किया।

ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट 01 द्वारा गिरफ्तार किए गए मोहित डिसूजा से जब पूछताछ की गई तो उसके पास से भारतीय रेलवे द्वारा बनाया गया डुप्लीकेट पत्र, डुप्लीकेट आई कार्ड और अन्य डुप्लीकेट रेलवे सामग्री उसके पास से बरामद की गई। उसने अब तक 14 लाख तक की ठगी युवाओं के साथ कर चुका है। पुलिस ने यह भी कहा कि गिरफ्तार हुए आरोपी मोहित डिसूजा से और भी पूछताछ कर रहे कि उसने क्या और युवाओं के साथ भी ऐसे सोशल मीडिया के माध्यम से जॉब दिलाने के नाम पर ठगी की है क्या?
ठाणे क्राइम ब्रांच के उपायुक्त शिवराज पाटिल ने लोगों से अपील की है कि आपको अगर ऐसे किसी भी स्टेशनों पर या कहीं पर भी कोई सरकारी अधिकारी आपको पकड़ता है तो आप उसकी पहले जांच करें उसे पूछे कि आप पहले कहां नौकरी करते थे, कौन से डिपार्टमेंट में आम का काम करते थे, इसके पहले आप कहां काम करते थे, अगर आपको उसकी बातों से अगर यह पता चल जाए कि वह झूठ बोल रहा है तो आप तुरंत पुलिस को संपर्क करें और उसकी जानकारी पुलिस को दें।
