Awaaz India TV
Desh Ki Baat sports Top Headlines

Paris Olympics पर बेईमानी का आरोप, ‘मर्द’ एथलीट ने तोड़ दी महिला एथलीट की नाक

Paris Olympics Dishonesty: पेरिस ओलंपिक्स 2024 में हुई एक हैरतअंगेज घटना दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी है‌‌। इसी घटना को लेकर ओलंपिक्स मैनेजमेंट पर बेईमानी के आरोप लग रहे हैं। मामला ख़ुद को महिला कहने वाली अल्जीरिया की बॉक्सर  इमान खलीफ से जुड़ा है  जो अपने जेंडर को लेकर फिर से विवादों में घिर गई हैं। खलीफ को 2024 के ओलंपिक खेलों में भाग लेने की अनुमति अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक परिषद ने दी थी। हाल ही में जब इटली की एंजेला कैरिनी से उनका मुकाबला हुआ तो एंजेला ने घबराकर महज 46 सेकंड में गेम छोड़ दिया।

अल्जीरियाई बॉक्सर इमान खलीफ और एंजेला कैरिनी महिलाओं की 66 किलोग्राम भारवर्ग फाइट में आमने -सामने थीं। गुरुवार को हुई राउंड ऑफ 16 की यह फाइट महज 46 सेकेंड तक चली। इस दौरान इटली की फाइटर को 2 बार अपने कॉर्नर पर जाते भी देखा गया। पहली बार उन्होंने खलीफा का एक पंच  झेलने के बाद कॉर्नर पर जाकर अपना हेड गीयर ठीक करवाया, पर उनके दूसरे पंच के बाद फाइट से अपना नाम वापस ले लिया।

एंजेला कैरिनी ने रोते हुए बताया, “मैं फाइट करने के लिए रिंग में गई‌। मैंने हार नहीं मानी लेकिन एक पंच लगने के बाद मुझे बहुत दर्द होने लगा था, इसलिए मैंने कहा, ‘बस अब और नहीं…’ मैं बिना शर्मसार हुए इस टूर्नामेंट से बाहर होना चाहती हूं।” एलन मस्क ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इशारा किया है कि ऐसे एथलीटों को खेलने का मौका तक नहीं दिया जाना चाहिए।

हालांकि खलीफ 66 किलोग्राम स्पर्धा के अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर गई हैं, लेकिन उनकी यह जीत बहुत बड़े विवाद का कारण बन गई है। अब क्वार्टरफाइनल में उनका सामना हंगरी की लुका हमोरी से होगा‌। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) द्वारा की गई जेंडर जांच में इमान खलीफ फेल हो गई थीं। जांच में पाया गया था कि उनके DNA में XY क्रोमोसोम हैं।  इसी कारण उन्हें 2023 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप से डिसक्वालीफाई कर दिया गया था। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक परिषद ने इसके बावजूद इमान खलीफ को फाइट करने की अनुमति दे दी।

Related posts

कौन हैं Sana Maqbool? ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की विजेता

Awaaz India TV

कांवड़ यात्रा को लेकर जारी किये आदेश के मुद्दों पर सामने आया JDU नेता KC Tyagi का बयान

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : Sharad Pawar मजबूर या मजबूत

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result : Nitin Gadkari आगे, Pankaja Munde पीछे

Awaaz India TV

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और बिघडती हालत पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया

Awaaz India TV

Noida, Uttar Pradesh : Noida का हुआ तेज धूल भरी आंधी से सनमा।

Awaaz India TV

Leave a Comment